{"_id":"5ad211d04f1c1b65098b47a1","slug":"katrina-kaif-and-varun-dhawan-starrer-film-by-remo-d-souza-to-be-made-in-4d-or-imax-format","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका को पछाड़ने की तैयारी में कटरीना, 4D फॉर्मेट में बनेगी अगली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका को पछाड़ने की तैयारी में कटरीना, 4D फॉर्मेट में बनेगी अगली फिल्म
Sun, 15 Apr 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3डी फॉर्मैट में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने लोगों का दिल जीत लिया। अब उनसे एक कदम आगे निकलने की कोशिश करते हुए कटरीना कैफ ने वह फिल्म साइन कर ली है जिसका निर्माण 4डी फॉर्मैट में होने जा रहा। इस फिल्म में वह पहली बार वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
2 of 5
remo dsouza
कटरीना कैफ और वरुण धवन की इस फिल्म को कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने रेमो डीसूजा बनाने जा रहे हैं। रेमो ने बताया कि वह इसकी ट्रेनिंग लेने खुद लॉस एंजेलिस जाएंगे और इस तकनीक की बारीकियां सीखेंगे। इन दिनों रेमो सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' के निर्देशन में व्यस्त हैं। सलमान की फिल्म के बाद वह कटरीना की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
3 of 5
remo
रेमो ने कहा कि उनकी फिल्म डांस पर आधारित होगी। मगर तकनीक के फेर में कहानी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब रेमो वरुण धवन के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'एबीसीडी-3' में साथ काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varun Dhawan
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'अक्टूबर' की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही कटरीना कैफ लंदन चली गई हैं। वह घर में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : Instagram
बता दें कि कटरीना कैफ जल्द 'बार्बी ड्रीम्स' के नाम से एक किताब रिलीज करेंगी जिसमें वह अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएंगी। इस किताब में कटरीना कैफ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा नहीं होगा। किताब का नाम बार्बी इसलिए रखा गया क्योंकि कटरीना बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोईन हैं जिनके नाम से बार्बी डॉल्स की रेंज लॉन्च की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।