Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रॉयल वेडिंग की सारी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक कराये गये हैं। खबरों की मानें तो जहां शादी होनी है, उस होटल के राजा मान सिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पद्मावती सुइट में कटरीना कैफ ठहरेंगी। दोनों की शादी सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, राजस्थान में होगी। अब इस शाही शादी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल- कटरीना की शादी को लेकर नई जानकारी आई सामने, यह प्लानिंग कर रहा है कपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल और कटरीना की शादी को लेकर यह नई जानकारी सामने
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। यह भव्य रिसेप्शन कटरीना कैफ और विक्की कौशल के उद्योग जगत के मित्रों और सहकर्मियों के लिए किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि जो लोग राजस्थान में शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे उनके लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे लोग मुंबई में होने वाले ग्रेंड रिसेप्शन में शामिल हो सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कोविड -19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विक्की कौशल और कटरीना अपनी गेस्ट लिस्ट में संशोधन कर रहे हैं। जहां इस जोड़े के पास फिल्म बिरादरी के सह-कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं के नामों की लंबी सूची है, वहीं कटरीना की तरफ से कुछ मेहमान विदेशों से आने वाले हैं। अगर विदेशी यात्रियों के लिए नए यात्रा दिशा-निर्देश जारी होते हैं, तो यह गेस्ट लिस्ट बदल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि विक्की कौशल और कटरीना ने अपनी शादी में अपने सभी सह-कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को आमंत्रित करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी की लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जोया अख्तर, फिल्म निर्माता शशांक खेतान, नताशआ दलाल और वरुण धवन इत्यादि हैं।