फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने बॉयफ्रेंड फरहान शेख से रचाई शादी, लोगों को पसंद आई दोनों की जोड़ी

Tue, 30 Nov 2021 06:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
singer shalmali kholgade marriage to long  time boyfriend farhan shaikh fans like their simple wedding
शाल्मली खोलगड़े - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान शेख से 22 नवम्बर को शादी की। शाल्मली ने अपनी शादी का प्रोग्राम बहुत ही साधारण तरह से ही किया। इन दोनों की शादी सिर्फ परिवार की मौजूदगी और करीबी दोस्तों के बीच हुई।  हालांकि भले ही शाल्मली ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान संग साधारण तरह से शादी की हो, लेकिन वो 1 दिसंबर को मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं।



सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई जोड़ी

बॉलीवुड की हस्तियां जहां शादी में अधिक से अधिक पैसा खर्च करते हैं तो वहीं शाल्मली ने बहुत ही साधारण तरह से शादी रचाई। उनका बड़ी हस्ती होने के बाद भी आम तरह से शादी करना सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘किती खूबसूरत शादी है’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड वाला शो शराबा नहीं, कितनी खूबसूरत शादी है।

singer shalmali kholgade marriage to long  time boyfriend farhan shaikh fans like their simple wedding
शाल्मली खोलगड़े - फोटो : Instagram

ऑरेंज रंग की साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज

अपनी शादी में शाल्मली ने ऑरेंज रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी तो वहीं अपनी दुल्हनियां को मैच करते हुए फरहान शेख ने ऑरेंज रंग का ही कुर्ता पहना। उनके कपड़े जितने साधारण थे उतनी ही दिलचस्प उनकी शादी की माला थी। इन दोनों की माला नारंगी, येलो और सफेद फूलों के साथ-साथ उनकी तस्वीरों के साथ बनी हुई थी। फरहान शेख और शाल्मली खोल्गड़े की शादी उनके घर पर ही हिन्दू-रीति रिवाजों के साथ हुई। शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने कैमरा के लिए कई पोज दिए और साथ ही दोनों काफी खुश नजर आए।

singer shalmali kholgade marriage to long  time boyfriend farhan shaikh fans like their simple wedding
शाल्मली खोलगड़े - फोटो : Instagram

छह साल तक किया एक-दूसरे को डेट

शाल्मली और फरहान ने एक-दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया। दोनों ही अपनी शादी को साधारण तरह से अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ही करना चाहते थे। हालांकि पहले इन दोनों का प्लान अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर करने का था, लेकिन परिवार के बहुत बार मनाने के बाद दोनों निजी तौर पर अपनी शादी को पारंपरिक तौर पर करने के लिए तैयार हो गए। पहले दोनों ने 22 नवम्बर को सगाई की और उसके बाद वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer shalmali kholgade marriage to long  time boyfriend farhan shaikh fans like their simple wedding
शाल्मली खोलगड़े - फोटो : Instagram

15 लोग बने शादी में मेहमान

रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों की शादी में सिर्फ 15 लोग ही शामिल हुए थे। दरअसल ये दोनों चाहते थे कि इनकी शादी में जो भी मेहमान आए उनके साथ ये अपने दिन को खूब एंजॉय करे। रिपोर्ट्स की माने तो अपनी शादी में दोनों ने वो आउटफिट पहने जिसे वो भविष्य में अपनी आम जिंदगी में दोबारा इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
singer shalmali kholgade marriage to long  time boyfriend farhan shaikh fans like their simple wedding
शाल्मली खोलगड़े - फोटो : Instagram

बॉलीवुड को दिए कई सुपरहिट गाने

शाल्मली खोलगड़े ने अपनी आवाज में कई सुपरहिट गाने दिए। उन्होंने परेशान(इश्कजादे), दारू देसी( कॉकटेल) और बलम पिचकारी( ये जवानी है दीवानी) जैसे कई सुपरहिट गाने गाए। ये गाने आज भी लोगों की जुबान पर है और वो कई म्यूजिक रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
 
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed