{"_id":"61a606fed087fc1e4d7c31e6","slug":"katrina-kaif-and-vicky-kaushal-wedding-update-couple-to-stay-in-most-expensive-rooms-of-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina-Vicky Wedding: राजा मान सिंह और रानी पद्मावती के कमरे में ठहरेंगे विक्की और कटरीना, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina-Vicky Wedding: राजा मान सिंह और रानी पद्मावती के कमरे में ठहरेंगे विक्की और कटरीना, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लविंग कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस रॉयल वेडिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इवेंट कंपनी इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी बीच रस्मों के दौरान होने वाले दूल्हा और दुल्हन के स्टे को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि कैटरीना और विक्की के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक किए गए हैं।
2 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
जहां शादी होनी है उस होटल के राजा मान सिंह सुइट में विक्की कौशल ठहरेंगे और रानी पद्मावती सुइट में कैटरीना कैफ के लिए व्यवस्था की गई है। इन कमरों के एक रात का किराया सात लाख रुपये के हिसाब से निर्धारित है।
3 of 5
कटरीना कैफ, विकी कौशल
- फोटो : instagram
होटल में इस रेट के चार सुइट हैं। चारों को बुक कराया गया है लेकिन अन्य दो सुइट में किसके ठहरने की बात है यह अभी कहा नहीं जा सकता। इन राजशाही कमरों की खासियत यह है कि यहां गार्डन के साथ ही पर्सनल स्विमिंग पूल भी हैं। इन कमरों से अरावली श्रृंखला का नजारा भी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : instagram/katrinakaif
होटल का कमरा फाइनल होने के बाद यहां की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके में किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूरे एरिया को विशेष सिक्योरिटी में रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
मालूम हो कि शादी की रस्में सात दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद 9 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से कैट और विक्की सातों जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि होटल की बुकिंग 12 दिसंबर तक के लिए की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।