कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बने हुए हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक, हर कोई कटरीना कैफ और विक्की कौशल की बात कर रहा है क्योंकि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना और विक्की 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी रचाएंगे और दोनों की शादी से जुड़ी सारी तैयारियां भी हो गई हैं। इतना ही नहीं, कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा परिवार के लोग भी धीरे-धीरे जयपुर पहुंच रहे हैं, जिनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। ये कटरीना की शादी का वीडियो है।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Video: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का वीडियो हुआ वायरल, जानें इसकी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ये देख लो कटरीना की शादी, कब से लगा रखा है शादी... शादी... शादी। अब तक की सबसे सुरक्षित गुप्त शादी से पहले शादी की फुटेज।’ इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि दोनों की शादी पहले ही हो चुकी है। हालांकि, इस कैप्शन से ही साफ है कि ये वीडियो कटरीना की शादी का नहीं है क्योंकि लिखा हुआ है ‘शादी से पहले शादी का वीडियो।’
View this post on Instagram
वीडियो की सच्चाई
ये वीडियो एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन का है, जिसके बिग बी और कैटरीना दोनों ब्रांड एंबेसडर हैं। इसमें कटरीना कैफ की शादी के जरिए ज्वैलरी का ऐड दिखाया गया था, जिसे असली बनाकर आज के समय में शेयर किया जा रहा है।
700 साल पुराने किले में होगी शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल जिस सिक्स सेंस फोर्ट होटल में सात फेरे लेंगे, वो 700 साल पुराना किला है। बताया जाता है कि कटरीना और विक्की की शादी के इस वेन्यू का एक दिन का किराया 65 हजार रुपये से शुरू होकर 4 लाख 70 हजार रुपये तक है। ये किला देखने में बेहद आलीशान है और सजावट के बाद तो इसमें चार चांद लग जाएंगे।
सुरक्षा की कड़े इंतजाम
इस शाही शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम भी किए गए हैं। निजी बाउंसर के अलावा समारोह को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस भी तैनात होगी। पर्सनल बाउंसर्स के रुकने के लिए चौथ का बरवाड़ा में स्थित मीणा धर्मशाला और चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। होटल के अंदर प्रवेश करने के लिए यूं तो तीन द्वार हैं लेकिन होटल का मुख्य द्वार मेहमानों के लिए रखा गया है, जहां से सब एंट्री करेंगे।