फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: कटरीना कैफ की कार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका, वीडियो देखकर फैंस बोले- मुंह दिखाई

Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif car was stopped by the traffic police, fans comment the actress video
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों 7 से लेकर 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। इस खबर के बाद तो दोनों मीडिया लाइमलाइट में बने हुए हैं। बेशक कटरीना और विक्की ने अपनी शादी की खबरों पर कुछ नहीं कहा है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तैयारियों से जुड़ी हर बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, इन दिनों पैपराजी की नजरें भी कटरीना और विक्की पर टिकी हुई हैं। इन सबके बीच कटरीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस एक्ट्रेस को रोकते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हर कोई कटरीना की टांग खींचने की कोशिश कर रहा है।

Katrina Kaif car was stopped by the traffic police, fans comment the actress video
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है सड़क पर एक ट्रैफिक पुलिसवाला कटरीना की कार की तरफ पहले तेजी से भागकर आता है और फिर वह कार में अंदर की ओर झुककर देखता है। इसके बाद वह कटरीना कैफ से कुछ बात करता है और फिर अभिनेत्री को आगे जाने की इजाजत दे देता है।

Katrina Kaif car was stopped by the traffic police, fans comment the actress video
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे कटरीना कैफ की मुंह दिखाई बताई है। तो कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिसवाले कटरीना कैफ को देखना था। एक ने लिखा है, ‘पुलिसवाले को ये चेक करना था कि ये लोग शादी कर रहे हैं या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif car was stopped by the traffic police, fans comment the actress video
कटरीना कैफ और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले कटरीना कैफ की मां सुजैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में सुजैन अपनी बेटी शादी के लिए शोपिंग करने जाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, सुजैन जिस कार में बैठी हुई थीं, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये कार विक्की कौशल की है और दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ही अपनी सासू मां को ये कार शॉपिंग पर जाने के लिए दी है।

विज्ञापन
Katrina Kaif car was stopped by the traffic police, fans comment the actress video
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को सीक्रेट बनाने की पूरी कोशिश की है लेकिन इसके बावजूद हर चीज की जानकारी सामने आती जा रही है। माना जा रहा है कि कपल की शादी में 120 मेहमान शामिल होने वाले हैं और इनके लिए कटरीना और विक्की ने कई सख्त नियम लागू किए हैं ताकि प्री-वेडिंग रस्मों को काफी प्राइवेट तरीके से संपन्न किया जा सके। ऐसे में अब फैंस कटरीना और विक्की कौशल की पल पल की अपडेट ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed