{"_id":"589811ea4f1c1b8952378290","slug":"katrina-kaif-doing-hair-cut-of-anurag-basu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Mon, 06 Feb 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'अफगान जलेबी' यानि कैटरीना कैफ ने अपने फैन्स के साथ-साथ फिल्म निर्देशक अनुराग बसु का दिल भी जीत लिया है। उन्होंने अनुराग के साथ कुछ ऐसा किया कि वो बहुत खुश हो गए। आपको बता दें कि अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ उन्हें हेयर कट देती नजर आ रही हैं।
फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2 of 5
हालांकि कैटरीना के हेयर कट से अनुराग काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कैटरीना अब बस एक ही चीज इस हेयरकट को बचा सकती है, एक कवर। पिछले कुछ समय से कैटरीना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी आने फिल्म 'जग्गा जासूस' के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी तो काफी वायरल हुई थी और अब कैटरीना का डेयर ड्रेसिंग का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
Katrina!! The only thing that will save that haircut now is an invisibility cloak... pic.twitter.com/kQ9p5sZjvl
फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
3 of 5
आपको बता दें कि कैटरीना जल्द ही अनुराग बसु निर्देशित फिल्म 'जग्गा जासूस' में अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
4 of 5
जग्गा जासूस से पहले दोनों 'राजनीति' और 'अजब प्रेम' की गजब कहानी जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बाद ये दोनों शायद मिलकर फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
फिल्म छोड़ ये क्या करने लगी कैटरीना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
5 of 5
वहीं अनुराग ने जग्गा जासूस के बारे में कहा था कि क्योंकि फिल्म 'बर्फी' उनकी बेटी को समझ में नहीं आई थी इसलिए उन्होंने 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्म बनाने का फैसला किया। अनुराग के मुताबिक ये फिल्म मूल रूप से बच्चों के लिए है। फिल्म की कहानी अनुराग बसु ने ही लिखी है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।