अभिनेत्री कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट और एक महिला कोरियोग्राफर के बीच समय बहस हो गई जब एक गाने की शूटिंग हो रही थी। बात यहां तक बढ़ गई कि कोरियोग्राफर ने मेकअप आर्टिस्ट को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी, मेकअप आर्टिस्ट ने भी गुस्से में उनसे कहा, 'जूता मारूंगा, दौड़ा दौड़ा के'। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
कोरियोग्राफर से हुई कटरीना के मेकअप आर्टिस्ट की बहस, बोले-"जूता मारूंगा दौड़ा दौड़ा के"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार शनिवार को मुंबई के मढ़ आइसलैंडन में बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री मालोबिका बनर्जी रोमांटिक गाने के लिए शूटिंग कर रही थीं। इसी बीच सुभाष नाम के उनके मेकअप आर्टिस्ट और गाने की कोरियोग्राफर उर्वी सेठ ध्रुव के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। अपने साथ हुई इस घटना पर मेकअप आर्टिस्ट सुभाष के कहा कि उर्वी उनके क्रिएटिव को समझ नहीं रही थी, जब उन्होंने उर्वी से कहा कि न्यूड मेकअप को शुरुआत में अप्लाई करने में समय लगेगा और हो सकता है मेकअप में शायद मालोबिका अच्छा नहीं लगे।'
A post shared by Subhash Singh (@subhash_singh10) on
सुभाष ने आगे कहा- 'उर्वी ये बात सुनकर मेरे साथ अभ्रद व्यवहार और मेरी बेइज्जती करने लगीं। ऐसे स्थिति मैंने अपने करियर में आज तक नहीं झेली थी।' गौरतलब है कि शूट का फ्लैश पॉइंट आधी रात के करीब पहुंच गया था और उर्वी चाहती थी कि मेकअप 10 मिनट में पूरा हो जाए लेकिन सुभाष ने उनसे कहा कि इसमें 20 मिनट लग सकते हैं, जिससे मामला और बढ़ी गई। वहीं इस घटना के बारे में गाने की अभिनेत्री मालोबिका बनर्जी ने भी बताया।
Small weekend getaway... Beautiful place & awesome food❤❤❤
A post shared by Urvi Sheth Dhruv (@urvishethdhruv) on
मालोबिका बनर्जी ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि इन दोनों का ये पुराना झगड़ा था या क्या था। मैंने भी अपने हाथ जोड़कर उनसे ये सब बंद करने को कहा था, लेकिन अब मैं आगे से ये ध्यान रखूंगी कि ये दोनों मेरे किसी भी शूट में साथ ना रहें और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इन दिनों के साथ काम करूंगी। मैं बस ये कहना चाहूंगी कि सबसे पहले उर्वी ने चीजों को खराब किया जिसके बाद ये बात इतनी बढ़ गई। जिसके चलते गुस्से में सुभाष ने कहा दिया कि मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगी। सुभाष के साथ आठ महीनों में मेरी तीसरी शूटिंग है और वह बहुत सीनियर हैं जिनके साथ मुझे कभी कोई समस्या नहीं रही। '
मालोबिका बनर्जी ने आगे कहा- 'हम उर्वी को शांत कर रहे थे,लेकिन वह सुभाष को बोल रही थी कि मुझे इस इंसान का चेहरा तक नहीं देखना है। हम चालू लोगों से काम नहीं करवाते हैं और हम चालू काम भी नहीं करते हैं। इतना हीं नहीं उर्वी ने कहा कि ये सब देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं सुभाष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगी।' आपको बता दें कि सुभाष ने कटरीना कैफ औप प्रीति जिंटा जैसी हीरोइनों को मेकअप करते हैं।
पढ़ें: आयुष्मान के बॉक्स ऑफिस पर भूमि की हैट्रिक, अमर उजाला से बोलीं, लतिका का किरदार करना कोई बहादुरी नहीं