फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, किया ये बड़ा एलान

Thu, 11 Jun 2020 02:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 11 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Katrina kaif pledges support to daily wagers living in Maharashtra Bhandara
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते मामले चिंता की बात हैं। लेकिन इस बीच सरकार ने आर्थिक गतिविधियों के लिए बाजार खोलने का निर्णय कर लिया है। डर की वजह से लोग अभी भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा त्रस्त दिहाड़ी मजदूर हैं। इन्हीं की मजबूरी को देखते हुए एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इनकी मदद के लिए आगे आई हैं।

Katrina kaif pledges support to daily wagers living in Maharashtra Bhandara
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ ने एक बार फिर से लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने ब्रांड 'के- ब्यूटी' के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद का एलान किया है।

Katrina kaif pledges support to daily wagers living in Maharashtra Bhandara
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम के जरिए कटरीना ने मंगलवार को एलान किया कि वो महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के जरुरतमंद परिवारों की सहायता करेंगी। कटरीना ने लिखा है, 'के- ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kay Beauty and the Dehaat foundation are partnering again for #KareWithKayBeauty Together, we have lent our support to the daily-wage earning families living in the villages around the Bhandara district in Maharashtra, with food and basic sanitary materials. In times of need , every bit of help counts and If you wish to join this initiative & contribute head over to the link in my bio. #MakeupThatKares #KayBeauty #DonateForACause #InItTogether

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif pledges support to daily wagers living in Maharashtra Bhandara
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ इससे पहले पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहायता राशि दे चुकी हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को दान करने का संकल्प लेती हूं।'

विज्ञापन
Katrina kaif pledges support to daily wagers living in Maharashtra Bhandara
भारत - फोटो : Social Media

बात करें कटरीना कैफ की फिल्मों की तो वह आखिरी बार अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थीं। फिल्म भारत में सलमान, कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी थे। 

Video: विद्युत जामवाल ने पानी पर लगाई दौड़, बिना रुके कर दिया ये चौंका देने वाला स्टंट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed