विद्युत जामवाल बॉलीवुड में सुपरफिट हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। उनके स्टंट्स देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। फिल्मों के साथ-साथ विद्युत असल जिंदगी में भी स्टंट्स करते हुए नजर आते हैं। हाल ही उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
VIDEO: विद्युत जामवाल ने पानी पर लगाई दौड़, बिना रुके कर दिया ये चौंका देने वाला स्टंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पानी पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस छह सेकेंड के वीडियो में पहले दो स्टूल पर पानी से भरे दो बर्तन दिखाई देते हैं। उसके बाद अचानक विद्युत छलांग लगाते हैं और इन बर्तनों में भरे पानी को पैर से छूते हुए पार कर जाते हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि दोनों बर्तन में अलग-अलग पैर रखने के बाद विद्युत कहीं भी पैर नहीं टिकाते और पानी को छूते हुए बिना कहीं कदम टिकाए इसे पार कर जाते हैं। विद्युत का ये स्टंट देखकर हर शख्स हैरान है।
याद दिला दें कि बीते दिनों विद्युत का नाम उनकी फिल्म कंमाडो 3 की अभिनेत्री अदा शर्मा से जोड़ा जा रहा था। जब ये सवाल अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने इस रिश्ते की सच्चाई बताई। एक फैन के सवाल पर विद्युत ने जवाब दिया, ''हम सिर्फ दोस्त नहीं है। हम साहसी, दयालु, सहज, केंद्रित, खुले दिमाग वाले, बेबाक, विचारशील, शिक्षित, खुश, शांत और बेस्ट फ्रेंड्स हैं। आपको हमारे जैसा कोई मिले, मैं इसकी कामना करता हूं।'
बता दें कि विद्युत पिछले 15 सालों में आधा दर्जन के करीब हिंदी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी पहचान बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के तौर पर की जाती है। लेकिन अब वो इस जॉनर से निकलना चाहते हैं। इसी के चलते उनकी अगली फिल्म 'खुदा हाफिज' पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म होने जा रही है।
अमिताभ का बेटा होने की वजह से अभिषेक बच्चन की होती थी आलोचना, अब बॉलीवुड में पूरे करने जा रहे हैं 20 साल