फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन में ऐसे खुद का ख्याल रख रहीं कटरीना कैफ, फैंस को दिया ये खास संदेश

Sun, 11 Apr 2021 04:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Under Home Quarantine Shares Sunkissed Photos With Special Message 'Time and Patience'
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से चल रही है और ऐसे में बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं। बीते दिनों अभिनेत्री कटरीना कैफ भी इसकी चपेट में आ गई थीं और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। फिल्हाल वो अभी होम क्वारंटीन में हैं और अपना ख्याल रख रही हैं। इसी बीच कटरीना ने अपनी एक क्वारंटीन सेल्फी अपलोड की है जो खूब वायरल हो रही है। साथ ही कटरीना ने एक संदेश भी दिया है।

Katrina Kaif Under Home Quarantine Shares Sunkissed Photos With Special Message 'Time and Patience'
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ एक प्रेरणात्मक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा वक्त और धैर्य। जिसका अर्थ यहां स्पष्ट तौर पर समझ आ रहा है कि कोरोना से ठीक होने के लिए थोड़ा समय और धैर्य की आवश्यकता है। कटरीना अपने इस कैप्शन के जरिये अपने फैंस को यह खास संदेश दे रही हैं कि बुरा वक्त आने पर ये ही दो चीजें सबसे ज्यादा काम करती हैं।


 
Katrina Kaif Under Home Quarantine Shares Sunkissed Photos With Special Message 'Time and Patience'
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

कटरीना की इन तस्वीरों को देख फैंस के बीच थोड़ी राहत की लहर जरूर दौड़ गई है लेकिन अभी भी वे उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ ही इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं। कटरीना की यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और खूब पसंद भी की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Under Home Quarantine Shares Sunkissed Photos With Special Message 'Time and Patience'
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

बता दें कि कटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पर गहरा असर पड़ सकता है। लेकिन कटरीना ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही कर ली थी और बाकी शूटिंग अप्रैल के अंत में है। इस वक्त सलमान खान अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। यही वजह है कि टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।वहीं फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट कोरोना की वजह से आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म में कटरीना के अलावा अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। 

विज्ञापन
Katrina Kaif Under Home Quarantine Shares Sunkissed Photos With Special Message 'Time and Patience'
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें अक्षय कुमार, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, गोविंदा और अन्य के नाम शामिल हैं। वहीं कुछ टीवी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं जिनमें शुभांगी अत्रे, अभिजीत सावंत और धारावाहिक अनुपमा के कई कलाकार भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सितारे ठीक होने के बाद अपने काम पर लौट आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed