फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: 9 दिसंबर को एक दूजे के हो जाएंगे कटरीना-विक्की, शाही शादी में सुरक्षा को लेकर किए गए हैं जबरदस्त इंतजाम

Fri, 03 Dec 2021 04:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Dec 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: On December 9 Katrina-Vicky will get married tremendous arrangements have been made for security at the royal wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की तैयारियां भी जोरों- शोरों से चल रही है। शादी को लेकर सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस सिक्स सेंस होटल में शाही शादी के लिए शाही इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं संभावित स्थितियों के आकलन करने के लिए सवाई माधोपुर के डीएम ने आज एक मीटिंग बुलाई थी, इस मीटिंग में भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था सहित सभी स्थितियों पर बातचीत हुई। 

कटरीना के लिए राजकुमारी सुईट तैयार किया गया है, जहां से अरावली पर्वत श्रृंखला का नजारा देखा जा सकता है। वहीं विक्की कौशल के लिए होटल में राजा मानसिंह सुईट को राजस्थानी इंटीरियर के अनुसार डिजाइन किया गया है। यहां से बाहर झील तथा कस्बे का नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा शादी समारोह में आने वाले गेस्ट जिप्सियों से टाइगर सफारी करेंगे। इस सेलेब्रिटी कपल की शादी का आयोजन वेडिंग डेको इवेंट कंपनी डिजाइन कम्पनी किया जा रहा है। इस क्रम में इवेंट कम्पनी द्वारा शादी से जुड़ी हर रस्म की रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: On December 9 Katrina-Vicky will get married tremendous arrangements have been made for security at the royal wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक शादी समारोह की शुरुआत 7 दिसंबर को महिला संगीत के साथ होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को मेहंदी की रस्म और 9 दिसंबर को कटरीना कैफ तथा विक्की कौशल हिंदू रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधेगे। इसके बाद कपल 10 दिसंबर को रिसेप्शन भी आयोजित करेगा। 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: On December 9 Katrina-Vicky will get married tremendous arrangements have been made for security at the royal wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

तैयार है मेहमानों की लिस्ट
शादी में आने वाले मेहमानों की बात करें तो शशांक खेतान जो विक्की की अगली फिल्म गोविंदा मेरा नाम के डायरेक्टर हैं, वह पहले कंफर्म गेस्ट हैं। इसके अलावा करण जौहर, फराह खान, जोया अख्तर ,अर्पिता शर्मा ,अलवीरा अग्निहोत्री,कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर कबीर खान तथा उनकी पत्नी मिनी माथुर, रोहित शेट्टी ,वरुण धवन तथा उनकी पत्नी नताशा दलाल ,अली अब्बास आदि खास फिल्मी हस्तियां शादी में शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: On December 9 Katrina-Vicky will get married tremendous arrangements have been made for security at the royal wedding
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 6 दिसंबर को अपने परिजनों के साथ बरवाड़ा में बने होटल में पहुंचेंगे। इस शादी के लिए होटल में 4 से 11 दिसंबर के लिए बुकिंग की गई है। कटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों के ही मैनेजर पहले ही सभी तैयारियों का फीडबैक ले चुके हैं। शादी की तैयारियों का जिम्मा 6 अलग-अलग वेंडर्स को सौंपा गया है । यह वैंडर्स फ्लावर्स, डेकोरेटिव, सिक्योरिटी, ट्रांसपोर्टेशन, फूड तथा फॉरेस्ट सफारी करवाएंगे। 

विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: On December 9 Katrina-Vicky will get married tremendous arrangements have been made for security at the royal wedding
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए चौथ का बरवाड़ा कस्बे में ही स्थित अन्य होटल्स और धर्मशालाओं को बुक किया गया है। इनमें मेहमानों के रहने खाने- पीने को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट के लिए टाइगर सफारी की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्पेशल गेस्ट को टाइगर सफारी के लिए जोगी महल गेट से एंट्री कराई जाएगी। यहां तक गेस्ट को सुरक्षा के मद्देनजर इंवेंट कंपनी प्राइवेट लग्जरी कार से लाएगी। इसके बाद वन विभाग के नियमानुसार यह गेस्ट जिप्सियों से टाइगर सफारी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed