{"_id":"5ffc06fdfa718f45d61e3484","slug":"katrina-kaif-will-star-in-sriram-raghavan-next-film-vijay-sethupathi-play-the-leading-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: श्रीराम राघवन की इस फिल्म से होगा विजय सेतुपति का हिंदी डेब्यू, महीने के आखिर में एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: श्रीराम राघवन की इस फिल्म से होगा विजय सेतुपति का हिंदी डेब्यू, महीने के आखिर में एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में जो काम आमिर खान नहीं कर पाए, उसे निर्देशक श्रीराम राघवन ने कर दिखाया है। सब कुछ ठीक रहा तो दक्षिण के सुपरस्टार विजय सेतुपति की पहली फिल्म का निर्देशन श्रीराम करेंगे और सोने पर सुहागा ये कि इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ हीरोइन होंगी कटरीना कैफ। विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘मास्टर’ इसी शुक्रवार को हिंदी में भी मूल फिल्म के साथ ही रिलीज हो रही है।
2 of 5
विजय सेतुपति
उत्तर भारत में धीरे धीरे अपना बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार कर चुके विजय सेतुपति की हिंदी फिल्म का इन दिनों बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पहले आमिर खान ने उनको हिंदी सिनेमा में डेब्यू कराने की जिम्मेदारी ली थी और फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उनके लिए एक खास रोल भी लिखा गया। लेकिन, विजय मनमौजी कलाकार हैं और उनको भी लगा कि सितारों की भीड़ में कहीं वह धूमकेतु बनकर न रह जाएं। इधर, विजय ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम करने से मना किया और उधर आमिर ने विजय की आर माधवन के साथ बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विक्रमवेधा’ का रीमेक करने से इंकार कर दिया।
3 of 5
वरुण धवन और श्रीराम राघवन
- फोटो : फाइल
सूत्र बताते हैं कि विजय सेतुपति के पास तारीखों का जबर्दस्त टोटा है। वह अगले दो तीन साल तक के लिए एक के बाद एक अपनी कहानियों का लाइन अप तैयार कर चुके हैं, लेकिन उनको ‘एक थी हसीना, ‘बदलापुर’ और ‘अंधाधुन’ जैसी कालजयी फिल्मों के निर्देशक श्रीराम राघवन की कहानी बहुत पसंद आई है। उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हां भी कर दी है, बस मामला तारीखों पर अटका हुआ है। इस बीच पता ये भी चला है कि श्रीराम राघवन की अभिनेता वरुण धवन के साथ बनने जा रही फिल्म ‘इक्कीस’ हाशिये पर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
जानकारी ये भी मिली है कि श्रीराम राघवन की इस फिल्म में काम करने के लिए कटरीना कैफ ने भी हां कर दी है। कटरीना की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का इन दिनों बेसब्री से इंतजार हो रहा है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ हैं। इसके अलावा वह इन दिनों ‘भूत पुलिस’ की मेकिंग में भी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : ट्विटर
विजय सेतुपति का नया साल पोंगल पर लोकेश कंगराज निर्देशित फिल्म ‘मारा’ से शुरू हो रहा है। विजय सेतुपति को उत्तर भारत के दर्शकों ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रमवेधा’ से नोटिस करना शुरू किया, इसके बाद ‘96’, ‘पेटा’ और ‘सुपर डीलक्स’ जैसी फिल्मों से वह तमिल सिनेमा के ही नहीं बल्कि सबटाइटिल के साथ तमिल फिल्में देखने वाले दूसरी भाषाओं के दर्शकों के भी सुपरस्टार बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।