इस समय कटरीना और विक्की की शादी का बज़ बना हुआ है। उनकी शादी की हर एक जानकारी लाइमलाइट में बनी हुई है। आम से लेकर खास तक के बीच इस शादी को लेकर बज बना हुआ है। कटरीना विक्की की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। चाहें वो शादी का वेन्यू हो या प्री-वेडिंग फंक्शन। सब इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं, अब 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरें लेंगे। अब उनकी शादी से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि मुंबई के सबसे लग्जरियस होटल ताज में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसके लिए इंडस्ट्री के सितारों और खास दोस्तों को इन्विटेशन भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना होंगे।
Katrina Vicky Wedding: ताज होटल में होगा विक्की कटरीना का ग्रैंड रिसेप्शन, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाएंगे इस खास जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन