फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding: कटरीना और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं होंगे मीका सिंह, जानिए वजह

Wed, 08 Dec 2021 03:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Dec 2021 03:09 PM IST
सार

इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Mika Singh says he got Vicky Katrina's wedding invite but won't attend it Here's why
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला

एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल विवाह बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी राजस्थान में हो रही है। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। बुधवार को हल्दी समारोह हो रहा है और कल रात मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी। इस रॉयल वेडिंग के लिए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जयपुर पहुंचे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की गेस्ट लिस्ट में 120 लोगों को शामिल किया है। जिसमें निर्देशक कबीर खान और उनका परिवार, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, गुरदास मान और शरवरी वाघ शामिल हैं, जो कि जयपुर पहुंच चुके हैं। इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।



 

Mika Singh says he got Vicky Katrina's wedding invite but won't attend it Here's why
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का निमंत्रण मिला था। लेकिन अपनी अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह इस रॉयल वेडिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

Mika Singh says he got Vicky Katrina's wedding invite but won't attend it Here's why
मीका सिंह - फोटो : Instagram

मीका सिंह से पूछा गया था कि क्या वह इस भव्य शादी में परफॉर्म करेंगे। इसके जवाब में मीका सिंह ने कहा था कि वह शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इससे पहले लस्ट स्टोरीज में विक्की कौशल के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा था कि उन्हें इस शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। हालांकि, इतना तय है कि इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे, लेकिन कई सेलेब्स के शामिल होने को लेकर पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh says he got Vicky Katrina's wedding invite but won't attend it Here's why
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कॉमेडियन भारती सिंह ने स्पष्ट किया था कि उन्हें विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का निमंत्रण नहीं मिला था। उन्होंने कहा था कि हम विक्की-कैटरीना की शादी में नहीं, दुबई से अपने घर जा रहे हैं। कटरीना और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mika Singh says he got Vicky Katrina's wedding invite but won't attend it Here's why
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में एक्टर सलमान खान भी शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और फराह खान के होटल ताज में रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कुछ सेलेब्स के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। शादी के तुरंत बाद दिसंबर में दोनों की शूटिंग फिर से शुरू होने की संभावना है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed