{"_id":"5a965f854f1c1b0a7b8b9a35","slug":"kavita-kaushik-lashes-out-on-ram-gopal-verma-revealing-sridevi-personal-details-at-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को नाखुश महिला बताने वाले फिल्ममेकर पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, दुख में कह डाली बड़ी बात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को नाखुश महिला बताने वाले फिल्ममेकर पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, दुख में कह डाली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की कमी बॉलीवुड में हमेशा खलेगी। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों पर इस एक्ट्रेस ने कई सालों तक राज किया। आज हर कोई इस एक्ट्रेस को नम आंखों से विदाई दे रहा है। इस बीच फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे पहलू लोगों के सामने रखे जिसके बाद टेलीविजन एक्ट्रेस कविता कौशिक उन पर भड़क उठीं।
Kavita Kaushik
सीरियल 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला का फेमस किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक ने राम गोपाल वर्मा को आड़े हाथों लिया। ट्वीट करते हुए लिखा- 'बहुत गलत कर रहे हैं आप। वह यहां पर अपना बचाव करने के लिए नहीं है इसलिए आप उनकी जिंदगी से जुड़े तथ्यों को सबके सामने ऐसे न रखें। आपने उनकी निजी जिंदगी की चीजों को लोगों के सामने क्यों रखा? वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती होंगी इसलिए ऐसा न करें।'
Bohot galat kar rahe hain aap! she is not here to defend herself or shut you up from revealing details of her personal life which you admit she guarded more than her life ! Why will you open the pages of her life’s book for everyone to read? She did not want this!! Don’t do this! https://t.co/nem1VX5yiH
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) February 27, 2018
Sridevi
रामगोपाल वर्मा साउथ और बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं और वह श्रीदेवी को बहुत करीब से जानते थे। अपने इस पत्र के एक हिस्से में राम गोपाल वर्मा ने लिखा था - 'इंग्लिश विंग्लिश' के कुछ समय को छोड़कर, वह एक नाखुश महिला थीं। भविष्य की अनिश्चितताएं, निजी जिंदगी में आने वाले कई उतार-चढ़ाव जैसी चीजों ने उनकी जिंदगी में कई गहरे निशान छोड़ दिए थे और जिसके बाद वह कभी शांति से नहीं रहीं।'
It’s not my intention to hurt or offend anyone but I truly believe her fans deserve to know the ‘Behind the scenes truth of the late Super Star’ ..This is My Love Letter To SRIDEVI’s Fans https://t.co/dUBs6L6lV9
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 27, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी दरअसल महिला के शरीर में जकड़े एक बच्चे की तरह थीं। वह एक व्यक्ति के तौर पर काफी मासूम थीं, लेकिन अपने बुरे अनुभवों के चलते वह काफी वहमी भी हो गई थीं। उनके मामले में यह कहना चाहता हूं कि आखिरकार अब जाकर उन्हें अंतिम शांति मिलेगी, जैसी उन्हें जीते हुए कभी नहीं मिली। बोनी की मां ने श्रीदेवी को दुनिया के सामने घर तोड़ने वाली औरत के तौर पर दिखाया था।'