'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। टीआरपी की लिस्ट में भी शो टॉप में जगह बनाने में कामयाब रहता है। अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से दर्शकों को टीवी पर बांधे रखते हैं। इसी बीच शो में अमिताभ बच्चन ने ऐसा सवाल पूछा जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। हालांकि मामला बढ़ता देख सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने माफी मांग ली है।
अमिताभ बच्चन के इस सवाल से भड़के यूजर्स, Twitter पर ट्रेंड करने लगा 'बायकॉट केबीसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से सवाल पूछा-
इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?
A.महाराणा प्रताप B.राणा सांगा C.महाराजा रणजीत सिंह D.शिवाजी
सोशल मीडिया पर यूजर्स इसलिए भड़क उठे क्योंकि अमिताभ बच्चन ने 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की जगह 'शिवाजी' कहा। यूजर्स ने लिखा कि यह मराठा योद्धा का अपमान है और शो के बायकॉट की मांग की। जिसकी वजह से ट्विटर पर लगातार #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड कर रहा है।
एक यूजर ने लिखा- 'एक क्रूर शासक को मुगल सम्राट कहा जा रहा है जबकि एक महान राजा को जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों के लिए लगा दी उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की जगह शिवाजी कहा जा रहा है। यह शर्मनाक है।'
Disgusting act by #kbc They are calling cruel emperor as Mughal Samrat and to The Great King who fought all his life for the people, They are calling Chatrapati Shivaji Maharaj as 'Shivaji' with no respect. This is shameful @SonyTV #Boycott_KBC_SonyTv pic.twitter.com/bEPGH9QGtt
Bharat (भारत) बहादुर हिंदू राजाओं और योद्धाओं की भूमि है, जिन्होंने बर्बर आक्रमणों को वापस लड़ा। ऐसी महान हस्तियों का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है! #Boycott_KBC_SonyTv pic.twitter.com/3tkfT5d0hK
— विक्रम चैटर्जी🇮🇳🇮🇱🚩 (@ItsYourBoyVik) November 8, 2019
एक अन्य ने लिखा- 'छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम को आदर के साथ न लेना क्या ये सही है? वीर योद्धा का अपमान करना कितना शर्मनाक खुद से पूछ कर देखिए। हम सोते रहते है और इस तरह की चीजें होती रहती हैं।'
#Boycott_KBC_SonyTv
छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम को आदर के साथ न लेना क्या ये सही है? वीर योद्धा का अपमान करना कितना शर्मनाक खुद से पूछ कर देखिए । हम सोते रहते है और इस तरह के वाक्य बढ़ते रहते है। जागो हिन्दू जागो हिन्दू धर्म के लिए हिन्दू राष्ट्र के लिए! pic.twitter.com/JRRK8cfbhC