फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से पहले होटल में गाना गाया करती थीं ऊषा उत्थुप, पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

Fri, 08 Nov 2019 01:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 08 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Usha Uthup birthday special huge transformation in looks unseen pictures
Usha Uthup - फोटो : file photo

भारतीय पॉप संगीत को अलग पहचान देने वाली ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) का आठ नवंबर को जन्मदिन है। ऊषा इस बार 72वां जन्मदिन मनाएंगी। ऊषा ने पॉप संगीत के अलावा जैज और भारतीय फिल्मों में भी अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कांजीवरम की साड़ी, बड़ी सी गोल बिंदी और बालों में फूल, ऊषा उत्थुप की मानों पहचान ही बन गई है। समय के साथ ऊषा उत्थुप के लुक में काफी बदलाव आया है। ऊषा के जन्मदिन पर देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें और पढ़िए कुछ रोचक तथ्य...

Usha Uthup birthday special huge transformation in looks unseen pictures
Usha Uthup - फोटो : file photo

ऊषा उत्थुप का जन्म मद्रास में उसी साल हुआ था जिस साल देश आजाद हुआ। 20 साल की उम्र में उत्थुप ने साड़ी पहन कर चेन्नई के माउंट रोड स्थित जेम्स नामक एक छोटे से नाइटक्लब में गाना शुरू किया। नाइटक्लब मालिक को ऊषा की आवाज अच्छी लगी और उन्होंने ऊषा को एक हफ्ते रुकने के लिए कहा। 

Usha Uthup birthday special huge transformation in looks unseen pictures
Shaashi Kapoor and Usha Uthup - फोटो : file photo

पहली सफलता के बाद ऊषा उत्थुप ने  मुंबई के 'टॉक ऑफ द टाउन' और कलकत्ता के "ट्रिनकस" जैसे नाइटक्लब में गाना शुरू किया। ट्रिनकस के बाद, ऊषा दिल्ली गई जहां पर उन्होंने ओबेरॉय होटल में गाना गाया। फिल्मी बीट वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल में ऊषा उत्थुप की शशि कपूर से मुलाकात हुई। शशि कपूर ऊषा की गायकी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ऊषा को फिल्म में गाने का मौका दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Usha Uthup birthday special huge transformation in looks unseen pictures
Usha Uthup - फोटो : file photo

इसके बाद ऊषा ने 1970 में आई 'बॉम्बे टॉकीज' फिल्म में एक अंग्रेजी गाना गाया और फिर 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म के लिए। 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में ऊषा को गाना आशा भोसले के साथ 'दम मारो दम' गाना था लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो सकता। इसके बाद उत्थुप ने 'दम मारो दम' गाने में अंग्रेजी में कुछ लाइनें गाई थीं। 

विज्ञापन
Usha Uthup birthday special huge transformation in looks unseen pictures
Usha Uthup - फोटो : file photo

1968 में एक अंग्रेजी में 'जाम्बालया' और 'द किंग्सटन ट्रायो' नामक समूह का 'ग्रीनबैक डॉलर' नामक पॉप गानों की रिकॉडिंग की। लव स्टोरी तथा किंग्सटन ट्रायो समूह का अन्य गीत 'स्कॉच एंड सोडा' की बिक्री भारतीय बाजार में अच्छी हुई। इसके बाद का उत्थुप का कुछ समय लंदन में बीता। उत्थुप की आरके वर्मन और बप्पी लहरी के साथ अच्छी जुगलबंदी रही। इन्होंने सबसे ज्यादा गीत इन्हीं संगीतकारों के साथ गाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed