फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 5 सेलिब्रिटी किड्स नहीं करना चाहते एक्टिंग, अमिताभ की नातिन को इस फील्ड में दिलचस्पी

Fri, 08 Nov 2019 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan son aryan khan and these 5 star kids does not work as an actor
नव्या नवेली, आर्यन खान, त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के बच्चे खूब लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहते हैं। फैंस भी उनके प्रति बेहद उत्सुक होते हैं। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर कई बार खबरें सामने आती हैं लेकिन हाल ही में डेविड लेटरमैन के शो में उन्होंने खुलासा कि आर्यन की रुचि एक्टिंग में नहीं है। शाहरुख ने कहा- 'मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है और मुझे नहीं लगता कि वो एक्टिंग कर सकता है। उसके पास वो एक्स फैक्टर नहीं है जो एक्टिंग के लिए जरूरी है लेकिन वो अच्छा लेखक है।' आर्यन के अलावा ऐसे कई स्टार किड्स हैं जिनकी रुचि एक्टिंग में नहीं है।

shah rukh khan son aryan khan and these 5 star kids does not work as an actor
tiger and krishna shroff - फोटो : file photo

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं लेकिन जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ कैमरे के पीछे ही रहती हैं। कृष्णा को कई बार जैकी श्रॉफ और टाइगर के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। कृष्णा की रुचि एक्ट्रेस बनने में बिल्कुल नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उनमें से नहीं हैं जो कैमरे का सामना करने में दिलचस्पी रखते हैं।

shah rukh khan son aryan khan and these 5 star kids does not work as an actor
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने साल 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी। संजय और रिचा की बेटी त्रिशाला हैं जो मां की मौत के बाद न्यूयॉर्क में रहती हैं। त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। संजय दत्त कई बार बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि त्रिशाला फिल्मों में नहीं आना चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan son aryan khan and these 5 star kids does not work as an actor
aditya pancholi with family - फोटो : social media

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जाना-पहचाना नाम हैं लेकिन उनकी बेटी सना के बारे में कम ही लोगों को पता है। 28 साल की सना को कई फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं लेकिन वो एक्टिंग नहीं करना चाहतीं। साल 2007 में उन्हें फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' ऑफर की गई थी। सना के फिल्म ठुकराने के बाद यह फिल्म कंगना रनौत के पास चली गई।

विज्ञापन
shah rukh khan son aryan khan and these 5 star kids does not work as an actor
Navya Naveli - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा अभी से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा था कि बॉलीवुड में करियर बनाने का उनका मन नहीं है वो विज्ञापन की दुनिया में काम करना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed