{"_id":"5dc511d58ebc3e5b780c1e68","slug":"anushka-sharma-talk-about-her-married-life-says-she-wore-virat-kohli-tshirts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के कपड़े क्यों पहनती है पत्नी? अनुष्का शर्मा ने पहली बार खोले शादीशुदा जिंदगी के राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट के कपड़े क्यों पहनती है पत्नी? अनुष्का शर्मा ने पहली बार खोले शादीशुदा जिंदगी के राज
Fri, 08 Nov 2019 01:01 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक हैं । इन दिनों विराट और अनुष्का भूटान में छुटि्टयां मना रहे हैं। जहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं । अब अनुष्का ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई राज खोले ।
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने पति विराट कोहली के बारे में कहा, 'मैं अक्सर विराट की अलमारी से कपड़े ले लेती हूं, ज्यादातर टी शर्ट और सामान, कभी कभी में उनकी जैकेट ले लेती हूं । कभी इसलिए ऐसा करती हूं कि क्योंकि उन्हें पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।'
Virat Anushka Wedding
- फोटो : file
उन्होंने आगे बताया कि अपनी शादी में पिंक कलर पहनना उनकी पसंद नहीं थी और वो ट्रेंड को कभी फॉलो नहीं करती हैं । हाल ही में विराट कोहली ने अपना 31वां बर्थडे भूटान की वादियों में मनाया। अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर कर विराट को अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka virat
- फोटो : social media
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे ऊपर आशीर्वाद है। मेरा दोस्त, मेरा विश्वासपात्र, मेरा एक सच्चा प्यार। मुझे विश्वास है कि आप हमेशा अपने रास्ते में आगे बढ़ते रहेंगे। आपकी करुणा ही आपको एक अच्छा लीडर बनाती है और मैं प्रार्थना करती हूं कि आपके पास यह चीज हमेशा रहे । हैप्पी बर्थडे माय लव' ।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनुष्का फिलहाल किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं । वो आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं । विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी । शादी से पहले अनुष्का-विराट ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी थी । भारत आने के बाद इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया था ।