{"_id":"5dc4ffce8ebc3e5b550c6a0d","slug":"fukrey-actress-pulkit-samrat-said-thanks-to-actress-kriti-kharbanda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की बहन को तलाक दे चुके अभिनेता ने खोले निजी जिंदगी पर राज, बोले-मैं भटक गया..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की बहन को तलाक दे चुके अभिनेता ने खोले निजी जिंदगी पर राज, बोले-मैं भटक गया..
Fri, 08 Nov 2019 12:41 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
pulkit samrat
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'फुकरे' से मशहूर होने वाले एक्टर पुलकित सम्राट अब अपनी अगली फिल्म 'पागलपंती' काे लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में पुलकित ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की । यहां पुलकित एक्ट्रेस कृति खरबंदा की तारीफ करना नहीं भूले ।
pulkit samrat
पुलकित ने कहा कि बुरे समय से उबरने में कृति ने उनकी बहुत मदद की । पुलकित को अपने करियर में कई उतार-चढा़व देखने पड़े । ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में पुलकित ने कहा, ‘‘मैंने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, मैं तब भी वही इंसान था, जो मैं अब हूं ।'
pulkit samrat
'बीच में कुछ परिस्थितियों के चलते थोड़ा बदल गया था। मैं भटक गया था लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ और करीबी लोगों ने उससे उबरने में मेरी मदद की ।' 35 साल के पुलकित ने कहा कि फिर से अभिनय के साथ जुड़कर उन्हें बेहतर लगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda
- फोटो : file photo
पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी । बाद में श्वेता से उन्होंने तलाक ले लिया । उन्होंने कहा, ‘मैं यहां फिल्में करने आया था । जैसे ही मैं अपने उस जुनून से वापस जुड़ा, तो मुझे वह मिल गया जिसके लिए मैं आया था । सब कुछ सही हो गया, सारा श्रेय कृति और मेरे परिवार को जाता है ।’
विज्ञापन
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat
- फोटो : file photo
पुलकित ने कहा, ‘‘कुछ ही लोग मेरे साथ थे और उनकी दुआओं की वजह से ही..... उन लोगों को मुझसे अधिक पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा । पर अब मैं सही हूं । पेशेवर तौर पर भी मैं पहले से अधिक आत्मविश्वास से लबरेज हूं ।’’