सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' ने वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर 23 अगस्त को किया गया। 24 अगस्त के एपिसोड में हॉट सीट पर डॉ नेहा बैठीं और वह सिर्फ 12 लाख 50 हजार रुपये ही जीत पाईं। फिलहाल, हॉटसीट पर कटक ओडिशा की रहने वालीं स्वाति श्रीलेखा बैठीं। स्वाति श्रीलेखा एक सवाल पर सभी लाइफ खत्म कर चुकी थीं।
KBC: कपिल ऋषि से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कंटेस्टेंट, इतने लाख जीतकर छोड़ा शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा- बाल्मीकि रामायण के अनुसार कपिल ऋषि ने अपने आंखों की अग्नि से किस राजा के साठ हजार पुत्रों को जलाकर भस्म कर दिया था?
A.सगर
B. त्रिशंकु
C.विश्वामित्र
D.भागीरथ
इस सवाल का सही जवाब सगर है
स्वाति स्कूल टीचर हैं और अमिताभ उन्हें मुंबई का फेमस समोसा खिलाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके अकाउंट में पहली बार लाखों की राशि आएगी।
दरअसल, कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।