फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान बोलीं, 'पिता ने किया सपोर्ट लेकिन मां अमृता सिंह की बेटी के तौर पर हो मेरी पहचान..'

Wed, 05 Dec 2018 02:44 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 05 Dec 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath actress Sara Ali Khan reveals secrets about her mother Amrita Singh
sara ali khan amrita singh
फिल्म जगत में करियर शुरू करने को लेकर किसी तरह की घबराहट से दूर नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उनको यहां एक ‘स्टार संतान’ के तौर पर जाना जाए। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें अपनी ‘‘मम्मी की बेटी’’ के तौर पर जाना जाए। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा चार साल की उम्र से ही हीरोइन बनना चाहती थीं और उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। इसके बाद ही उनका अभिनय का सपना सच हुआ। वह अभिषेक कपूर की ‘केदारनाथ’ फिल्म से अपना करियर शुरू करने जा रही हैं।
Kedarnath actress Sara Ali Khan reveals secrets about her mother Amrita Singh
sara ali khan
इसके तुरंत बाद उनकी अगली फिल्म ‘सिम्बा’ होगी जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सारा ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब आपकी उम्र चार साल हो और आप हीरोइन बनना चाहती हों तब यह एक अलग चीज होती है। हम वास्तव में नहीं जानते हैं कि इस उम्र में हम क्या चाहते हैं। उम्र बढ़ती जाती है और जब आप आठ साल के होते हैं, फिल्में देखते हैं तब आपकी सोच और अधिक दृढ़ हो जाती है।’’ 
Kedarnath actress Sara Ali Khan reveals secrets about her mother Amrita Singh
sara ali khan
उन्होंने कहा कि फिर उन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय भेजा गया। डिग्री लेकर वापस आने पर भी फिल्मों में अभिनय का सपना नहीं टूटा। ‘‘यह चस्का नहीं है। यह आपकी लालसा है। इसकी एक अलग तीव्रता और गंभीरता है। इसके बाद आप इसकी तैयारी शुरू करती हैं।’’ सारा की फिल्म ‘केदारनाथ’ इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath actress Sara Ali Khan reveals secrets about her mother Amrita Singh
sara ali khan
हिंदी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ रखने वाली सारा ने कहा ‘‘पढ़ाई में मैंने कभी जालसाजी नहीं की। ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि मैं नैतिकता पर जोर देती हूं और जालसाजी के खिलाफ हूं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे पकड़े जाने का डर था। मैंने खुद को स्वाभाविक बनाए रखना चाहा। ’’ सारा ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें और उनके भाई की परवरिश यथार्थ के साथ करने की कोशिश की। ‘‘मां मेरे लिए बहुत खास हैं। मैं आज भी लगभग हर बात पर उनसे सलाह लेती हूं। मेरे लिए स्टार संतान होने से ज्यादा जरूरी है, अपनी मां की बेटी होना। उन्होंने बेहद सादा जीवन जिया है।’’
विज्ञापन
Kedarnath actress Sara Ali Khan reveals secrets about her mother Amrita Singh
sara ali khan, amrita singh
उन्होंने कहा ‘‘मां ने हमेशा चाहा कि मेरे और भाई के अंदर उनकी अच्छाइयां आएं। इसलिए नहीं कि वह एक स्टार रही हैं बल्कि इसलिए, कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह बिंदास और ईमानदार महिला थीं। उनके साथ मैंने अब तक 23 साल बिताए हैं और उम्मीद है कि उनके गुण मुझमें जरूर होंगे।’’ पिता सैफ के बारे में सारा ने कहा ‘‘वह बहुत सुरक्षात्मक हैं। वह मुझे अच्छी तरह समझते हैं और बहुत चाहते हैं। इस काम से भी वह भलीभांति परिचित हैं। मुझे नहीं लगता कि कभी उन्होंने मुझे इससे दूर रहने के लिए समझाने की कोशिश की। बल्कि उन्होंने मुझे कहा कि मुझे बहुत ज्यादा मजबूत होने की जरूरत है।’’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed