ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना इतना आसान नहीं होता । हर दिन हजारों लोग एक चांस की तलाश में मायानगरी आते हैं । किस्मत अच्छी हुई तो काम मिलता है । कुछ की काम के तलाश में चप्पलें घिस जाती हैं और वो खाली हाथ लौट जाते हैं । कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें एक-दो फिल्मों में जैसे-तैसे काम मिल जाता है लेकिन फिर लोग उन्हें भूल जाते हैं । ऐसे में उनके लिए मुंबई जैसे महंगे शहर में गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो जाता है ।
कई बड़े सेलेब्रिटी के साथ काम कर चुके केशव फुटपाथ पर गाना गाने को हुए मजबूर, 32 साल से नहीं मिला काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में ऐसी ही एक शख्सियत सामने आई है जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया । लेकिन आज वो दो वक्त की रोटी के लिए सड़क पर अपनी कला का प्रदर्शन करने को मजबूर हैं । इस काम के लिए उन्हें दिनभर के कुछ पैसे मिल जाते हैं ।
इस शख्स का नाम केशवलाल है । केशव ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया है । साथ ही उन्होंने हेमंत कुमार के लिए गाना भी गाया है । केशन ने फिल्म 'पुरानी नागिन' में दिए संगीत में हारमोनियम बजाया था । इस फिल्म के संगीतकार कल्याणजी आनंदजी थे।
#IndianIdol is delighted to have Keshav Lal Ji and Soni Bai Ji on stage. He is an inspiration to all the musicians. Watch his story on the Folk Challenge weekend, this Sat-Sun at 8 PM. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani @The_AnuMalik @ManishPaul03 @GurdasMaan pic.twitter.com/RmXuaYJdcO
आज किस्मत उन्हें ऐसे मोड़ पर ले आई है कि वो अपनी पत्नी के साथ पुणे की सड़कों पर घूम-घूमकर हारमोनियम बजाकर गाना गाते हैं। तेज गर्मी और कड़ाके की ठंड में भी वो इस काम को नहीं छोड़ते । इसी से उनका घर चलता है।
केशवलाल पत्नी सोनिबाई के साथ पुणे के वारजे इलाके में रहते हैं। यहां एक एनजीओ ने उन्हें सरकारी पुनर्वास योजना के तहत एक कमरा दिलाया है। केशव पिछले 32 साल से फुटपाथ पर हारमोनियम बजाकर गुजारा कर रहे हैं । देश के लगभग सभी शहर घूमते हुए अब वो पुणे पहुंचे हैं ।