{"_id":"625bf87b5eae66483f3057e5","slug":"kgf-chapter-1-and-chapter-2-yash-look-inspired-by-70s-movies-that-featured-amitabh-bachchan-as-angry-young-men-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yash VS Amitabh Bachchan: ये बड़े बच्चन का 'इस्टाइल' है, यश के स्वैग और कॉस्ट्यूम में सेम टू सेम दिखीं एंग्री यंगमैन की ये झलकियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yash VS Amitabh Bachchan: ये बड़े बच्चन का 'इस्टाइल' है, यश के स्वैग और कॉस्ट्यूम में सेम टू सेम दिखीं एंग्री यंगमैन की ये झलकियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यश VS अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2', बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जितनी 'लार्जर देन लाइव' इस फिल्म की कहानी है, उतना ही बेहतरीन इसके मुख्य किरदार का चित्ररण है। एक तरफ जहां रॉकी के रूप में यश का शक्तिशाली प्रदर्शन सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा। वहीं, दूसरी ओर रॉकी भाई ने 70 के दशक में सिनेमा देखने वालों को बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन की याद दिला दी। जी हां, केजीएफ के देखने के बाद लोगों ने यश और अमिताभ बच्चन की तुलना करना शुरू कर दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ:चैप्टर 2' के लिए अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली थी? यहां पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट...
2 of 4
यश VS अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में यश के उठने-बैठने का तरीका, चलने का स्टाइल, लुक सहित तमाम चीजें सलीम-जावेद के सिनेमा से मेल खाता हुआ नजर आया। 70 के दशक में जहां अमिताभ बच्चन हल्के कलर के जैकेट और जींस के साथ गहरे रंग के शर्ट पहना करते थे, वहीं 2022 की फिल्म 'केजीएफ:चैप्टर 2' में भी यश ने अमिताभ बच्चन का यही स्टाइल स्टेटमेंट कॉपी किया है।
3 of 4
यश VS अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के कई लोकप्रिय पात्रों से प्रेरणा ली है। केजीएफ के निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के 'शोले', 'अमर अकबर एंथनी', 'जंजीर', 'काला पत्थर' और कई अन्य फिल्मों में से उनका स्टाइल कॉपी करने की कोशिश की गई है। उदाहरण के तौर पर अमिताभ बच्चन की दीवार और यश की केजीएफ दोनों में हीरो को पावरफुल दिखाने के लिए कई फाइट सीन्स रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यश VS अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानिए यश ने इस बारे में क्या कहा?
एक साक्षात्कार के दौरान यश से जब पूछा गया कि शहंशाह, अग्निपथ, डॉन, दीवार जैसी क्लासिक फिल्मों में अमिताभ बच्चन का 'एंग्री यंग मैन' अवतार याद है? यह पहले आया था कि केजीएफ में रॉकी के रूप में यश का चरित्र अमिताभ बच्चन से प्रेरित था। क्या ये सच है? अभिनेता ने कहा, "एसेंस, बिलीफ सिस्टम, हीरो को पेश करने का तरीका अमिताभ बच्चन से प्रेरित हो सकते हैं, लेकिन इसका बच्चन साहब की किसी भी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।" यश ने आगे कहा, "लेकिन सामान्य तौर पर वह जिस तरह की फिल्में बनाते थे, उसका सार एक ही होता है। जो पूरा भारत देखना चाहता है, कम से कम मैं जिससे भी मिलूं, कहूं कि उन्हें इस तरह की फिल्में पसंद हैं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।