फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF VS Bollywood: कौन तोड़ेगा ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड, क्या रॉकी भाई को पछाड़ पाएंगे ऋतिक-आमिर

Tue, 26 Apr 2022 05:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Records Will Break Akshay Kumar and Aamir Khan Movies laal singh chaddha Prithviraj
kgf 2, Prithviraj, Lal Singh Chaddha - फोटो : सोशल मीडिया

14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म में यश की एक्टिंग ने फैंस का एक बार फिर दिल जीत लिया। तो वहीं संजय दत्त और रवीना टंडन के अंदाज से भी फैंस कायल हो गए हैं। कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म की ओपनिंग 53.95 करोड़ की रही। वहीं, अब तक केजीएफ चैप्टर 2 ने सिर्फ हिंदी में 330 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'केजीएफ 2' की इस कमाई ने बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर कोई सवाल कर रहा है कि 'केजीएफ चैप्टर 2' को कौन टक्कर दे पाएगा। आने वाले दिनों में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। तो क्या ये फिल्में ‘केजीएफ 2’ को मात दे पाएंगी? आइए नजर डालते हैं।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Records Will Break Akshay Kumar and Aamir Khan Movies laal singh chaddha Prithviraj
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज
'पृथ्वीराज' एक पीरियड फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार का धांसू अदाज देखने को मिलेगा। 3 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में होंगे। वहीं, उनके साथ मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में होंगी। ऐसे में अगर आप पीरियड ड्रामा को पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपके लिए हो सकती है। लेकिन साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई को टक्कर दे पाते हैं या नहीं?

KGF Chapter 2 Box Office Collection Records Will Break Akshay Kumar and Aamir Khan Movies laal singh chaddha Prithviraj
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। उनकी फिल्म का कलेक्शन भी चर्चा का विषय बन जाता है। अभिनेता 11 अगस्त को अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए 14 अप्रैल को सीधा ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को टक्कर देने वाले थे। लेकिन किसी कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या आमिर की ये फिल्म कमाई के मामले में रॉकी भाई को टक्कर देती है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Records Will Break Akshay Kumar and Aamir Khan Movies laal singh chaddha Prithviraj
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अपनी शूटिंग के दिनों से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस आलिया और रणबीर को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार है। ऐसे में हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Records Will Break Akshay Kumar and Aamir Khan Movies laal singh chaddha Prithviraj
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन की हर फिल्म बंपर ओपनिंग करती है। उनकी आखिरी फिल्म ‘वॉर’ ने पहले दिन 53.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से थोड़ा ही कम है। ऐसे में अगर ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से रॉकी भाई को पछाड़ भी देते हैं तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। ऋतिक के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे। यह फिल्म इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed