{"_id":"6385e0873f934f0ca6539215","slug":"kgf-fame-yash-and-wife-radhika-pandit-attends-aditi-prabhudeva-wedding-reception-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yash: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yash: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद साउथ एक्टर यश के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस अभिनेता की केजीएफ 3 का भी इंतजार कर रहे हैं। यश कई मौकों पर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जगहों पर भी स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ कन्नड़ अभिनेत्री अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
यश और राधिका पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में यश और उनकी पत्नी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यश ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ऑरेंज कलर की पैंट कैरी की है। वहीं उनकी पत्नी नीले रंग की ड्रेस में हैं। यश ने अपने बालों में पोनी बनाया है। काली शर्ट में यश का लुक काफी डैशिंग है। वह अपनी पत्नी के साथ पोज दे रहे है। यश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यश और उनकी पत्नी 'कपल गोल' दे रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने उन्हें 'आदर्श पारिवारिक व्यक्ति' कहा।
अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में यश के अलावा और भी कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति और राधिका एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने कॉफी प्लांटर और बिजनेसमैन यशस्वी से शादी की है। इस जोड़े ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
रिसेप्शन में शामिल होने के बाद यश ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा तो अभिनेता हंसे और वहां से चले गए। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से यश के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।