अक्षय कुमार और फरदीन खान अभिनीत फिल्म ' खेल खेल में' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 15 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म के थिएटर में पहुंचने से पहले फरदीन ने अपने आधाकारिक सोशल हैंडल पर फिल्म से जुड़ीं कई पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही, उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है।
Fardeen khan: 'खेल खेल में' की रिलीज से पहले फरदीन ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखी दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर साझा की गईं तस्वीरों में वह अन्य अभिनेताओं के साथ पोज देते हुए और सेट पर मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पहली रीडिंग में स्क्रिप्ट ही स्टार थी, निर्देशक हमारा कंपास...और जैसे-जैसे हर एक्टर ने बारी-बारी से अपने किरदारों को पढ़ा वैसे-वैसे हमें नए दोस्तों के मिलने जैसा अनुभव हुआ। कुछ के साथ आप तुरंत जुड़ जाते हैं, लेकिन कुछ को समझने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन पहली रीडिंग के अंत तक एक सामूहिक एहसास हो गया था कि कुछ विशेष होने वाला है।"
उन्होंने आगे लिखा, "टेबल (रीडिंग के बाद ) से सेट पर जाना एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा था। एक ऐसी दुनिया जहां सबकुछ संभव है। हर दृश्य के साथ एक नया रोमांच और हर बार किरदार, कहानी और यहां तक कि खुद के बारे में कुछ नया जानने का मौका मिला। हमारे बीच का सौहार्द हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता गया, जिससे शूटिंग सेट कार्यस्थल की तरह कम और खेल के मैदान जैसा ज्यादा लगने लगा।"
View this post on Instagram
A post shared by Fardeen F Khan (@fardeenfkhan)
फरदीन खान ने आगे लिखा, "महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार, अपनी इस फिल्म को दुनिया के साथ साझा करने का समय आ गया है। यह वह पल है जब आप देखते हैं कि आपके काम ने लोगों के दिलों को कैसे छुआ है। आपके किरदारों ने लोगों के मन में कैसे जगह बनाई है। जब आपको एहसास होता है कि यह अविश्वसनीय यात्रा अपने अंत के करीब है तो गर्व, उत्साह और कभी-कभी थोड़ी पुरानी यादें भी आती हैं। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह वास्तव में यह यात्रा खत्म नहीं हुई है, क्योंकि अब दर्शक कहानी का हिस्सा बन गए हैं और हम उनके प्यार को अपने दिलों में संजोने के लिए तैयार हैं। हम आपके उस अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
खेल खेल में की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वेदा और स्त्री 2 से होने वाली है। तीनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सभी फिल्मों के निर्माताओं को अपनी-अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।
Salman Khan: पिता के सामने कुर्सी पर नहीं बैठे सलमान खान, भाईजान का अदब देख यूजर बोले- हमेशा दिल जीत लेते हैं