अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' से दर्शकों, समीक्षकों और निर्माताओं सभी को काफी उम्मीदे थीं। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। खिलाड़ी कुमार ने अपनी फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज करने का फैसला किया, जो कि गलत साबित हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' से हुई है, जिसका खामियाजा इसे भरना पड़ा है। इसी बीच फिल्म के 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो अभिनेता की चिंता और ज्यादा बढ़ाने वाली है-
Khel Khel Mein Day 14 Collection: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'खेल खेल में', आंकड़ों ने बढ़ाई निर्माताओं की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की आधिकारिक बॉलीवुड रीमेक 'खेल खेल में' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की हालत खस्ता है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'खेल खेल में' अगर एकल रिलीज होती तो शायद बेहतर प्रदर्शन करती।
'स्त्री 2' के असाधारण प्रदर्शन के कारण 'खेल खेल में' को दर्शक बटोरने में संघर्ष करना पड़ रहा है। एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और फरदीन खान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.05 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने एक हफ्ते में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, जैसे ही इसने दूसरे हफ्ते में प्रवेश किया इसका हाल और बेहाल हो गया।
Hrithik Roshan: 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन? शोरनर पायने के बयान ने बढ़ाई हलचल
एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और फरदीन खान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 70 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद दसवें दिन इसने 1.35 करोड़ और 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन महज 85 लाख और 13वें दिन यह आंकड़ा 80 लाख रुपये रहा। वहीं, शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'खेल खेल में' ने 14वें दिन महज 44 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कारोबार 25.24 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
Stree 2 Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से 'स्त्री 2' को हिलाना हुआ मुश्किल, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
इस साल की शुरुआत में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' के बाद अक्षय कुमार अपनी तीसरी रिलीज 'खेल खेल में' के साथ वापस आए हैं। हालांकि, इसकी कमाई को देखकर साफ हो गया है कि यह बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन कर रही है। साथ ही यह अक्षय कुमार के करियर की एक और फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है।