फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: सलमान खान ने की इको फ्रेंडली गणपति की अपील, इवेंट में थिरकते और गाते हुए दिया खास संदेश

Wed, 28 Aug 2024 06:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 28 Aug 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 salman khan dance and sing at divyaj foundation event promotes eco friendly celebration
सलमान खान-दिव्याज फाउंडेशन इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने और उनमें जागरुकता फैलाने में माहिर हैं। भाईजान जब अपने अंदाज में कुछ अपील करते हैं तो लोग भी उसे मानने पर मजबूर हो जाते हैं। इसका ताजा नमूना मुंबई में दिव्याज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक इवेंट में देखने को मिला। दरसअसल, गणेश चतुर्थी आने वाला है। ऐसे में दबंग खान ने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की। इतना ही नहीं इवेंट में सलमान ने जोरदार डांस किया और सुरों से समां बांधते भी नजर आए- 

Ganesh Chaturthi 2024 salman khan dance and sing at divyaj foundation event promotes eco friendly celebration
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिव्याज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इवेंट में सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के साथ शिरकत की। इसके अलावा इवेंट में सोनू निगम और अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों से ये अपील करने का था कि वह गणेश चतुर्थी को इको फ्रेंडली तरीके से मनाए। इस दौरान सलमान खान ने अपने मस्तीभरे अंदाज से लोगों को ये खास मैसेज दिया और अपने डांस और गाने से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

Ganesh Chaturthi 2024 salman khan dance and sing at divyaj foundation event promotes eco friendly celebration
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम में सलमान खान ने अपने अंदाज में लोगों को संदेश दिया, 'अभी गणेश चतुर्थी आने वाली है। हम सब लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चाहिए। हमारे परिवार में जब हम गणेश जी लाते हैं तो इको फ्रेंडली ही लाते हैं ताकि इससे बीएमसी और पुलिस को वो 14 दिन कोई परेशानी नहीं हो। इको फ्रेंडली गणेश लाओ और उनका अपनी बिल्डिंग या घर में ही विसर्जन करो।'

Arijit Singh: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में अरिजीत ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग, जारी किया 'आर कोबे' गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 salman khan dance and sing at divyaj foundation event promotes eco friendly celebration
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस खास संदेश के साथ ही सलमान खान ने लोगों को भरपूर मनोरंजन भी किया। सुपरस्टार ने स्टेज पर अपनी फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का पॉपुलर गाना 'आते जाते जो मिलता है' गाया। सलमान के गाने पर बच्चे और पूरा क्राउड हूटिंग करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, यह मनोरंजन सिर्फ गाने तक ही सीमित नहीं रहा। सलमान खान को स्टेज पर अपना जलवा बिखेरते भी देखा गया। 

Arijit Singh: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में अरिजीत ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग, जारी किया 'आर कोबे' गाना

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 salman khan dance and sing at divyaj foundation event promotes eco friendly celebration
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान ने अपनी साल 2009 की सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' के गाने 'मेरा ही जलवा' पर दिल खोलकर डांस किया। सलमान के डांस ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही पूरा कमरा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए और इको फ्रेंडली गणपति की स्थापनी की शपथ ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed