स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा समय में धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Horror Comedy Movies: 'स्त्री 2' से लेकर 'मुंजा' तक, ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सूची में पहले स्थान पर स्त्री 2 है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को डराने के साथ जमकर हंसा भी रही है। स्त्री 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लाजवाब कलेक्शन की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। इसकी कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 414 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 500 करोड़ को भी छू सकता है।
निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी गोलमाल सीरीज की वजह से देशभर में मशहूर हैं। इस फ्रेंचाइजी ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, कुणाल खेमू जैसे सितारे फिल्म में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 205.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोरोना संक्रमण काल में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर इसने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस सूची में अमर कौशिक की पहली फिल्म स्त्री का नाम भी शामिल है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही थी। साल 2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 129.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।