फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Madhavan: बड़े पान मसाला ब्रांड को माधवन ने दूर से हाथ जोड़े, ब्रांड अंबेसडर बनने का मिला करोड़ों का ऑफर

Wed, 28 Aug 2024 05:09 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Actor Ranganathan Madhavan rejects offer of millions to become pan masala brand ambassador tanu weds manu 3
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल की पहली हिट हॉरर फिल्म ‘शैतान’ में विलेन के रोल में नजर आए अभिनेता आर माधवन इन दिनों खुद को नित नई चुनौती देने वाले किरदारों की तलाश में हैं। माधवन इन दिनों लंदन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह मशहूर इंजीनियर गोपालस्वामी दुरईस्वामी की बायोपिक में भी काम करने जा रहे हैं। इस बीच, आर माधवन ने एक बड़ी पान मसाला कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ये कंपनी उन्हें सिर्फ अपनी फोटो छापने देने के एवज में करोड़ों रुपये देने का प्रस्ताव दे चुकी है।

Actor Ranganathan Madhavan rejects offer of millions to become pan masala brand ambassador tanu weds manu 3
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पान मसाला कंपनियों ने इन दिनों देश के हिंदी, तमिल, तेलुगु और यहां तक के हॉलीवुड सितारों तक के लिए अपनी तिजोरियां खोल रखी हैं। पियर्स ब्रॉसनन वाला विज्ञापन तो लोगों को अब तक याद है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी तक सब किसी न किसी पान मसाले का विज्ञापन करते नजर आते ही रहते हैं। साउथ में महेश बाबू और युवा पीढ़ी के सितारों में टाइगर श्रॉफ तक पान मसाला विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की एक बड़ी पान मसाला कंपनी को इन दिनों एक ऐसे घरेलू चेहरे की तलाश है जो उनके मसाले की पहुंच युवाओं के बीच और बढ़ा सके।

Actor Ranganathan Madhavan rejects offer of millions to become pan masala brand ambassador tanu weds manu 3
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि हिंदी सिनेमा के एक दो बड़े नामों की चर्चा के बाद संबंधित पान मसाला कंपनी को आर माधवन का प्रोफाइल और उनकी फैन फॉलोइंग काफी पसंद आई है। इस बारे में कंपनी ने ग्राउंड रिसर्च भी काफी की और पता चला कि माधवन पर दर्शकों का भरोसा और उनकी फिल्मों को लेकर बनी उनकी छवि का उनकी असल जिंदगी से सीधा तारतम्य बैठता है। ब्रांड की छवि के साथ माधवन की भरोसे की छवि के मैच होने का भी इस चुनाव को फायदा मिला। माधवन को पान मसाले के विज्ञापन का ये प्रस्ताव काफी उम्मीद से भेजा गया था और पान मसाला कंपनी को उम्मीद थी कि उनके प्रस्ताव को वह स्वीकार कर भी लेगें। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि माधवन ने करोड़ों का ये प्रस्ताव पहली बार में ही नकार दिया। माधवन इन दिनों फिल्म और टीवी प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के अध्यक्ष भी हैं और शुरू से उन्होंने खुद को ऐसे विज्ञापनों से दूर ही रखा है जो युवाओं के सेहत पर बुरा असर डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ranganathan Madhavan rejects offer of millions to become pan masala brand ambassador tanu weds manu 3
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां दिलचस्प ये भी है कि युवाओं में अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर रहे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों पान मसाला का विज्ञापन करते हैं और दोनों की फिल्में लगातार फ्लॉप होती रही हैं। मनोज बाजपेयी ने भी लंबे समय तक एक पान मसाला का विज्ञापन किया और बड़े परदे पर बतौर हीरो उनकी पारी भी करीब करीब पूरी हो चुकी है। रणवीर सिंह का फिल्मी करियर भी पान मसाला का विज्ञापन करने के बाद से डांवाडोल ही चल रहा है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन ही ऐसे सितारे हैं जिनके पान मसाला विज्ञापन करने के बाद भी उनकी सिनेमाई ब्रांड वैल्यू पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
Actor Ranganathan Madhavan rejects offer of millions to become pan masala brand ambassador tanu weds manu 3
आर माधवन, रॉकेट्री का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रही बात आर माधवन की तो उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इस साल रिलीज उनकी फिल्म ‘शैतान’ भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इन दिनों वह नयनतारा और सिद्धार्थ के साथ निर्देशक एस शशिकांत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘टेस्ट’ कर रहे हैं। इसके अलावा वह कृष्णकुमार रमाकुमार के निर्देशन में बनने जा रही इंजीनियर गोपालस्वामी दुरैस्वामी नायडू की बायोपिक पर भी काम शुरू कर चुके हैं। इन दो फिल्मों के अलावा माधवन ने निर्देशक मित्रन आर जवाहर की एक फैमिली ड्रामा फिल्म, राजेश टचरिवर के निर्देशन में बनने जा रही चेम्पाकरमन पिल्लै की बायोपिक और स्वाति सिंहा की साइंस फिक्शन फिल्म ‘जी’ भी साइन की है। अक्षय कुमार अभिनीत सी शंकरन नायर की बायोपिक में अपनी स्पेशल अपीयरेंस की शूटिंग वह पहले ही पूरी कर चुके हैं।
Gangs of Wasseypur: गैंगस्टर वीक का मजा लेने के लिए हो जाएं तैयार, फिर से रिलीज होने जा रही गैंग्स ऑफ वासेपुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed