फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein BO Collection Day 7: 'खेल खेल में' बढ़ी अक्षय कुमार की चिंता, लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Wed, 21 Aug 2024 09:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 21 Aug 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar film latest earning and occupancy
खेल-खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल की शुरुआत में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' के बाद अक्षय कुमार अपनी तीसरी रिलीज 'खेल खेल में' के साथ वापस आए हैं। इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की इस आधिकारिक बॉलीवुड रीमेक की रिलीज को एक सप्ताह पूरा हो गया है। हालांकि, 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की हालत खस्ता है। रक्षाबंधन की छुट्टी पर भी अक्षय की इस मूवी ने महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, उसके बाद से इसकी कमाई और ज्यादा घट गई है। सातवें दिन के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इन पर गौर फरमा लेते हैं-

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar film latest earning and occupancy
खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'खेल खेल में' अगर एकल रिलीज होती तो शायद बेहतर प्रदर्शन करती। लेकिन, 'स्त्री 2' के असाधारण प्रदर्शन के कारण 'खेल खेल में' को दर्शक बटोरने में संघर्ष करना पड़ रहा है। एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और फरदीन खान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। 

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar film latest earning and occupancy
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'खेल खेल में' को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, खिलाड़ी कुमार और निर्माताओं को उम्मीद थी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत देखने के बाद 'खेल खेल में' को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते देखा गया। पहला सोमवार संख्या में भारी गिरावट के साथ आया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

Vijay Deverakonda: 'वीडी 14' को लेकर आया नया अपडेट, क्या फिल्म में डबल रोल निभाएंगे विजय देवरकोंडा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar film latest earning and occupancy
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie

'खेल खेल में' ने रिलीज के पांचवें दिन (पहले सोमवार) 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और छठे दिन (पहले मंगलवार) 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'खेल खेल में' ने सातवें दिन महज 78 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अब तक का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.03 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Stree 2 Box Office Collection Day 7: टिकट खिड़की पर 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, जानें सातवें दिन का कारोबार

विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar film latest earning and occupancy
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'खेल खेल में' की कमाई को देखकर साफ हो गया है कि यह बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 20 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा छूने में विफल रही है। साथ ही यह अक्षय कुमार के करियर की एक और फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed