स्त्री 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पेड प्रीव्यू में चेन्नई एक्सप्रेस का वर्षों पुराना रिकॉर्ड धवस्त करने के बाद अब तक फिल्म ने कई कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं। यह पहली महिला प्रधान फिल्म बन चुकी है, जिसने इतनी धांसू कमाई की है। पहले हफ्ते में इस फिल्म का एकछत्र राज बॉक्स ऑफिस पर नजर आया है। आइए जानते हैं कि सातवें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कारोबार किया है।
Stree 2 Box Office Collection Day 7: टिकट खिड़की पर 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, जानें सातवें दिन का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है। यह फिल्म जहां एक और लोगों को डरा रही है। वहीं, यह दर्शकों को हंसने पर भी मजबूर कर रही है। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 60.3 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू को मिलकर) की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 31.4 करोड़, शनिवार को 43.85 करोड़ और रविवार को 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले थे।
पहले सप्ताहांत की धांसू कमाई के बाद भी स्त्री 2 की रफ्तार नहीं थमी और इसने लगातार शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 38.1 करोड़ और मंगलवार को 25.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 14.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 269.55 करोड़ रुपये हो गया है।
माना जा रहा है कि देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में कुछ करोड़ रुपये और जुड़ जाएंगे। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। स्त्री 2 मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसमें अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।
Kolkata Doctor Rape Murder: सोशल मीडिया से बदलाव मुमकिन नहीं, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे विवेक अग्निहोत्री