सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'दुई रुपया' से लेकर 'बबुनी तेरे रंग में', इन भोजपुरी के होली स्पेशल गीतों ने उड़ाया गरदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 29 Mar 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
khesari lal yadav 'Dui Rupee' to pawan singh 'Babuni Tere Rang Mein', Bhojpuri Holi special
होली स्पेशल भोजपुरी गीत - फोटो : सोशल मीडिया

होली का त्योहार भारत में खूब हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग रंगों से सजा ये त्योहार देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा की होली का यहां अलग ही क्रेज है। ऐसे में होली के दिन को भोजपुरी गीत ना बजाया तो क्या बजाया।  इसलिए आपकी होली और खास बनाने के लिए हम लेकर आए हैं होली 2021 के ये पांच शानदार भोजपुरी गीत 

Trending Videos
khesari lal yadav 'Dui Rupee' to pawan singh 'Babuni Tere Rang Mein', Bhojpuri Holi special
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
'दुई रुपया' 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का होली गीत रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।  खेसारी का गाना दुई रुपया होली गीत 1 फरवरी 2021 को रिलीज हुआ था।  इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।  दुई रुपया गीत को अभी तक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।  इस गाने में खेसारी लाल यादव और अनीषा पांडे की जोड़ी एक साथ नजर आ रही है।  वहीं, गाने को खेसारी और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है।  म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
khesari lal yadav 'Dui Rupee' to pawan singh 'Babuni Tere Rang Mein', Bhojpuri Holi special
पवन सिंह का गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बबुनी तेरे रंग में

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का होली गाना 'बबुनी तेरे रंग में' यूट्यूब तहलका मचा रहा है। । पवन सिंह के फैंस को काफी लंबे गाने का इंतजार था। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह ने जमकर धमाल मचाया है। उन्होंने ही इस गाने को बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह पर फिल्माया है।रिलीज से पहले पवन और सलीम, दोनों अपने इस पावरफुल प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड दिखे थे। 


 

khesari lal yadav 'Dui Rupee' to pawan singh 'Babuni Tere Rang Mein', Bhojpuri Holi special
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
गाल रंगेगा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम 'गाल रंगेगा' है। रिलीज के तुरंत बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस होली गीत में खेसारी लाल यादव नेहा सिंह पल्लवी के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह पल्लवी के लटके झटके भी फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। उनका यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
khesari lal yadav 'Dui Rupee' to pawan singh 'Babuni Tere Rang Mein', Bhojpuri Holi special
भोजपुरी गायक निरहुआ
होली में टीरी री री पू

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव का "होली में टीरी री री पू"  गीत कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।  इस गाने को दिनेश लाल यादव ने खुद ही गाया है।  इस गाने को राना सिंह और विमल बावरा ने लिखा है।  जबकि म्यूजिक महिपाल भारद्वाज ने दिया है।  इस गाने को अभी तक 3 मीलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed