खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो भोजपुरी के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। आज भले ही उन्हें हर कोई जानता हो, लेकिन एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा जगत में अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। लेकिन शुरुआती दौर में जब खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस दौरान उन्होंने कई ऐसे एल्बम किए थे जिसमें उन्होंने लड़की बनकर डांस किया।
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का छलका दर्द, कहा-फिल्मों में पहनी साड़ी तो लोगों ने कहा नामर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने कहा मर्द नहीं है
एक मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें नकार दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं फिल्म जगत में आया था तो मैंने अपनी कई एल्बम में लड़की बनकर डांस किया था। मैंने जब लड़की बनकर डांस किया तो मुझे पूरी इंडस्ट्री ये कहकर नकारती थी कि ये मर्द नहीं है , ये महिला है और ऐसे लोग हीरो नहीं बनते।
जनता के प्यार ने की मदद
आगे अपने सफर के बारे में बताते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है अपनी परछाई से अलग होना बहुत ही मुश्किल है। मैंने अपनी छवि बदलने की कोशिश की और वो संभव हो पाया सिर्फ जनता के प्यार से। अगर जनता का प्यार है तो कुछ भी बदल सकता है। मेरे ऊपर टैग लगा था ये आदमी नामर्द है। मैंने लोगों से कहा ये मेरी कला है और मैं कुछ भी कर सकता हूं। मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी और मैंने अपने आप को साबित कर दिया।
शुरुआती सफर में किया संघर्ष
खेसारी लाल यादव ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक लंबा चौड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में आने से पहले वो लिट्टी चोखा बेचा करते थे। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। घर में गरीबी इतनी कि सभी भाइयों के लिए सिर्फ एक ही कपड़ा खरीदा जाता था। उनके पिता अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दिन में चने बेचते थे और रात को गार्ड की नौकरी करते थे।
खेसारी लाल यादव ने बचपन में किया ये काम
खेसारी लाल यादव जब छोटे थे तो वो अक्सर दूध बेचा करते थे ताकि उनके पास कुछ पैसे आए और वो उनसे मेले में जाकर मिठाई खा सकें। खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा के शो में अपने बचपन के संघर्षों के बारे में बताया था और साथ ही फिल्मी सफर को लेकर भी कई खुलासे किए थे।