{"_id":"6104cd9f8ebc3ec151034dec","slug":"kiara-advani-birthday-interesting-and-lesser-known-facts-about-kabir-singh-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के कहने पर 'आलिया' से कियारा बनीं, जानिए कबीर सिंह की 'प्रीति' के बारे में दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के कहने पर 'आलिया' से कियारा बनीं, जानिए कबीर सिंह की 'प्रीति' के बारे में दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : Instagram
Link Copied
अभिनेत्री कियारा आडवाणी धीरे- धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आज कियारा अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा का जन्म 31 जुलाई, 1992 को मुंबई में हुआ था। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था। डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
एमएस धोनी नहीं बल्कि इस फिल्म से कियारा ने किया था डेब्यू
कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट पहले से इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी थीं। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म 'अंजाना अंजानी' में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा होता है जिससे वो बेहद प्रभावित हुई थीं। आइए जन्मदिन के मौके पर बताते हैं कियारा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ....
Trending Videos
2 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी भी उनका नाम आलिया है। हालांकि इसे उन्होंने अपना मिडिल नेम बना लिया है। इंस्टाग्राम पर वो कियारा आलिया आडवाणी के नाम से हैं। नाम बदलने को लेकर कियारा का कहना है कि वो ज्योतिषी पर यकीन नहीं करतीं। वो अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए नाम बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा के परिवार के करीबी रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। मॉडल रह चुकीं शाहीन जाफरी, कियारा की मौसी लगती हैं। शाहीन दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। एक वक्त पर सलमान खान और शाहीन जाफरी के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हुआ करते थे। इसके अलावा कियारा अभिनेत्री जूही चावला की भतीजी लगती हैं।
4 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2016 में कियारा निर्देशक नीरज पांडे की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म 'कबीर सिंह' से ही मिली। इस फिल्म में उन्होंने भोली भाली लड़की प्रीति सिक्का का किरदार निभाया था जिसे कॉलेज के सबसे बागी लड़के कबीर सिंह से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। कियारा बहुत जल्द फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। बता दें, शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे और फैंस को यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।