फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: बुजुर्ग आदमी ने खोला कियारा आडवाणी की गाड़ी का दरवाजा, लोग बोले- 'पिता की उम्र के हैं और...'

Thu, 08 Jul 2021 05:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 08 Jul 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Brutally Trolled as Old Aged Man salutes her while opening car door
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की भोली भाली 'प्रीति' यानी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कियारा की खूबसूरती और मासूमियत के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। भले ही कियारा के करियर को थोड़ी देर से उड़ान मिली हो लेकिन आज वह सिनेमा का एक चमकता सितारा हैं। कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है, लेकिन दोनों अक्सर वक्त बिताते और लंच डेट पर साथ नजर आते हैं। 



सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर हुईं स्पॉट
हाल ही में एक बार फिर कियारा को उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसकी एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, वीडियो देख कियारा को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। वैसे तो लाखों लोग कियारा की मुस्कुराहट के दीवाने हैं लेकिन यह वीडियो देख काफी लोग भड़क उठे हैं और उनकी क्लास लगा दी है। 

Kiara Advani Brutally Trolled as Old Aged Man salutes her while opening car door
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram

कियारा जब सिद्धार्थ के घर पहुंचीं तो उनको कैमरे में कैद कर लिया गया था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर के टॉप और प्रिंटेड ट्राउजर पहना हुआ था। गाड़ी से उतरते हुए उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गाड़ी का दरवाजा खोलता है और उन्हें सलाम करता है। बस यही देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Kiara Advani Brutally Trolled as Old Aged Man salutes her while opening car door
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

एक यूजर ने कियारा पर तंज कसते हुए लिखा, 'दरवाजा खुद नहीं खोल सकती, उम्र देखो बंदे की।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय सेलेब्स खुद को एमीरात के अमीर जादे समझते हैं।' वहीं एक यूजर ने तो लिख डाला कि 'तुम लोग आते कहां से हो, बाप की उम्र के हैं और उन्हीं से सलाम मरवा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Brutally Trolled as Old Aged Man salutes her while opening car door
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें, कियारा फिल्म 'एमएस धोनी' में नजर आईं थीं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म 'कबीर सिंह' से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने भोली भाली लड़की प्रीति सिक्का का किरदार निभाया था जिसे कॉलेज के सबसे बागी लड़के कबीर सिंह से प्यार हो जाता है। फिल्म में कियारा का अभिनय लोगों को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
Kiara Advani Brutally Trolled as Old Aged Man salutes her while opening car door
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। कियारा बहुत जल्द फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। बता दें, शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे और फैंस को यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed