जो खबर ‘अमर उजाला’ ने आपको 18 जून को दे दी थी, वह खबर फिल्म निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने गुरुवार को सुनाई है। ये खबर है ऋतिक रोशन की हवाई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के लिए उनके वायकॉम18 स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाने की। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है। इसकी हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं। ऋतिक रोशन के साथ इससे पहले सिद्धार्थ आनंद फिल्म ‘वॉर’ बना चुके हैं। फिल्म ‘फाइटर’ एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की तरह बनने जा रही है और इसके लिए वायकॉम18 स्टूडियोज ने फिल्म मेकिंग की लेटेस्ट तकनीक और फिल्म मेकिंग प्रणाली इस्तेमाल करने का फैसला किया है। फिल्म दुनिया की तमाम अलग अलग लोकेशंस पर शूट की जाएगी, हालांकि कहानी का मूल आधार भारत ही रहेगा। फिल्म ‘फाइटर’ भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशभक्ति के प्रति समर्पित फिल्म बताई गई है।
Confirmed: इस स्टूडियो के साथ बनेगी ऋतिक की फिल्म ‘फाइटर’, ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले दी थी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की इस पहली हवाई एक्शन फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पहले ही हां कर चुकी हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के साथ ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स की भी घोषणा की थी। फिल्म में वह निर्माता के तौर पर भी जुड़े हैं। उनकी पत्नी ममता आनंद का नाम फिल्म निर्माताओं की उस सूची में शामिल हैं जिसमें अब वॉयकाम18 के अलावा रैमन चिब और अंकु पांडे का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
इस बारे में वॉयकॉम18 स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) अजित अंधारे कहते हैं, ‘एक हवाई एक्शन फिल्म हमेशा एक अलग ही सिनेमाई अनुभव कराती है। ऐसा पहले भारतीय सिनेमा में कभी हुआ नहीं। ‘टॉप गन’ (हॉलीवुड फिल्म) फैन होने के नाते मैं ऐसी किसी कहानी का अरसे से इंतजार कर रहा था जिसमें भरपूर हवाई एक्शन हो और जिसकी कहानी का आधार भारत हो। फिल्म ‘फाइटर’ उसी का जवाब है। सिद्धार्थ इस श्रेणी का सिनेमा समझते हैं और अपने सिनेमा में इसकी खास चमक ले आते हैं। मैं उनके साथ इस फिल्म पर और इसकी फ्रेंचाइजी विकसित करने के लिए सहयोग करने को लेकर उत्साहित हूं।’
वहीं फिल्म ‘फाइटर’ के निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘फिल्म ‘फाइटर’ एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। और, मैं खुश हूं कि अजित जैसे दृष्टिकोण का शख्स इसमें मेरे साथ भागीदारी करने जा रहा है। इस फिल्म के साथ मेरा इरादा भारतीय सिनेमा को एक्शन से मोहब्बत करने वाले उन अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने रखने का है जो हमेशा बड़े परदे के अनुभव और धमाल के लिए लालायित रहते हैं।’
यहां ये जान लेना दिलचस्प रहेगा कि वॉयकॉम18 स्टूडियोज नेटवर्क18 और वॉयकॉम कंपनी का संयुक्त उपक्रम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 का इसके 51 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण है, बाकी 49 फीसदी अभी वॉयकॉम के पास है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं। ऐसा ही एक किरदार कंगना रणौत ने भी अपनी फिल्म ‘तेजस’ में करने का एलान बीते दिनों किया है। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म का एलान भावुक कर देने वाली एक छोटी सी कविता के साथ किया था, जिसके बोल हैं...
Presenting a glimpse of the MARFLIX vision as #Fighter! Looking forward to my first flight alongside the exceptional @deepikapadukone. All buckled up for this #SiddharthAnand joyride. pic.twitter.com/gaqv53xbO9
दुनिया में मिल जाएंगे आशिक़ कई
पर वतन से हसीं सनम नहीं होता,
हीरों में सिमटकर सोने से, लिपटकर मरते हैं कई
पर तिरंगे से खूबसूरत कफ़न नहीं होता..