फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा के हिंदी सिनेमा में पूरे हुए आठ साल, दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ यूं मनाया जश्न

Mon, 13 Jun 2022 03:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jun 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani completed eight years in Hindi cinema, actress celebrated with fans across the world in Special way
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के चौथे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की हीरोइन कियारा आडवाणी इन दिनों बेहद खुश हैं। इतवार की शाम उन्होंने इस फिल्म की कामयाबी का जश्न तो अपने देसी, विदेशी प्रशंसकों के साथ मनाया ही है, ये शाम इसलिए और गुलजार हो गई क्योंकि कियारा आडवाणी की पहली फिल्म ‘फगली’ रिलीज हुए आठ साल भी सोमवार को पूरे हो रहे हैं। डिजिटल दुनिया में कियारा के लाखों प्रशंसक हैं और इनमें से तमाम प्रशंसकों ने कियारा के फैंस क्लब भी बना रखे हैं। एक अनुमान के मुताबिक वर्चुअल दुनिया में इस समय उनके करीब 40 फैंस क्लब सक्रिय हैं।

Kiara Advani completed eight years in Hindi cinema, actress celebrated with fans across the world in Special way
फिल्म-फगली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर कियारा के पास लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। रविवार को इन संदेशों में फिल्म ‘फगली’ की रिलीज के आठ साल पूरे होने के बधाई संदेश भी शामिल हो गए। फिल्म दर फिल्म हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रहीं कियारा अपने आठ साल के करियर में अब तक 15 फिल्में कर चुकी हैं। उनकी अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ रिलीज की कतार में है और फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Kiara Advani completed eight years in Hindi cinema, actress celebrated with fans across the world in Special way
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट का जश्न मनाने के लिए और साल दर साल मिले जबर्दस्त रिस्पांस के लिए आभार व्यक्त करने की खातिर कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के साथ इतवार की शाम एक विर्चुअल मुलाकात की और इस दौरान अपने प्रशंसकों के कुछ मजेदार सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान कियारा के फैंस ने उनकी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के गाने नच पंजाबन का हुक स्टेप चैलेंज भी पूरा किया और उनके सिनेमा में आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani completed eight years in Hindi cinema, actress celebrated with fans across the world in Special way
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिहार, असम, कोलकाता, जयपुर, रांची, चंडीगढ़ से लेकर बांग्लादेश और तुर्की तक देश विदेश के इन प्रशंसकों ने अपने आर्ट वर्क और कियारा की फिल्मों के गानों के जरिये अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के लिए अपना प्यार दिखाया। इस दौरान कियारा ने इन सबसे दिल खोलकर बातचीत भी की। इस फैन इवेंट में सबसे कम उम्र की फैन चार साल की एरिना रहीं जिन्होंने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में कियारा के अभिनय की खूब तारीफ की। सचिता ने फिल्म ‘एमएस धोनी’ का गाना गाया।

विज्ञापन
Kiara Advani completed eight years in Hindi cinema, actress celebrated with fans across the world in Special way
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बांग्लादेश की आयशा ने कियारा से अपने देश आने का अनुरोध किया। एक और फैन प्राची ने फिल्म ‘शेरशाह’ के गाने गाए जबकि समद्रिता फिल्म ‘शेरशाह’ में उनके किरदार के स्केच बनाए। इस दौरान कियारा अडवाणी की टीम ने फैन्स के साथ केक काटकर बड़े ही खास अंदाज में इस सेलिब्रेशन को पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed