फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood And Drugs Connection: बॉलीवुड और ड्रग्स का है पुराना नाता, ये पार्टियां बनी विवादों की वजह

Mon, 13 Jun 2022 03:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Jun 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
these bollywood parties were in controversies due to their drug connection shraddha kapoor siddhanth kapoor shakti kapoor karan johar
करण जौहर, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी गलियारों में एक बार फिर ड्रग्स का मामला सुर्खियों में है। हाल ही में शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बंगलुरू में रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सिद्धांत समेत छह लोगों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि किसी पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई पार्टियों के दौरान ड्रग्स लेने का मामला सामने आया है और खूब हाईलाइट हुआ। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ विवादित पार्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

these bollywood parties were in controversies due to their drug connection shraddha kapoor siddhanth kapoor shakti kapoor karan johar
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत कपूर
ऐसा पहली बार नहीं है जब सिद्धांत कपूर को रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स केस में पकड़ा गया हो। इससे पहले भी वह साल 2008 में मुंबई में एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। इस दौरान मुंबई पुलिस ने पार्टी में छापेमारी की थी और 240 लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें सिद्धांत भी शामिल थे। हालांकि मेडिकल जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था और ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। 

these bollywood parties were in controversies due to their drug connection shraddha kapoor siddhanth kapoor shakti kapoor karan johar
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर की पार्टी का एक वीडियो खूब हाईलाइट हुआ था। ये पार्टी करण जौहर के घर पर हुई थी। इसमें की बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। इस पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने का भी आरोप लगा था। जिसमें विक्की कौशल, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, वरूण धवन और जोया अख्तर नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood parties were in controversies due to their drug connection shraddha kapoor siddhanth kapoor shakti kapoor karan johar
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम क्रूज पार्टी को लेकर काफी सुर्खियों में है। आर्यन पर आरोप था कि उन्होंने पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था। दरअसल बीते 2 अक्टूबर 2021 को एक क्रूज जो कि मुंबई से गोवा जा रहा था। उसपर पार्टी चल रही थी। इस क्रूज पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। तब सबसे पहले आर्यन को उनके दो अन्य दोस्तों के साथ पकड़ा गया था। हालांकि 28 मई 2022 को आर्यन पर लगे सभी आरोप गलत साबित हुए और उनपर लगे सभी चार्जेज हटा दिए गए।

विज्ञापन
these bollywood parties were in controversies due to their drug connection shraddha kapoor siddhanth kapoor shakti kapoor karan johar
एंड्रिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
एंड्रिया डिसूजा
बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन के बारे में लगातार कई खबरें सामने आती रही हैं। इस मामले में मॉडल और कांग्रेस नेता एंड्रिया डिसूजा ने भी अपना बयान  जारी किया था। सुशांत की मौत के बाद जब इंडस्ट्री में ड्रग्स मामले में खुलासे हुए थे तब उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की कई पार्टियों में उन्होंने सितारों को ड्रग्स का सेवन करते हुए देखा था और उन्होंने ये  भी दावा किया था बहुत से बॉलीवुड स्टार्स ड्रग्स लेते हैं, लेकिन वह फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed