{"_id":"5d342dc58ebc3e6ce1392a5c","slug":"kiara-advani-shares-emotional-post-to-complete-1-month-shahid-kapoor-film-kabir-sing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा को भायी कबीर सिंह की 'बंदी', फिल्म का एक महीना पूरा होते ही पोस्ट लिखकर खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा को भायी कबीर सिंह की 'बंदी', फिल्म का एक महीना पूरा होते ही पोस्ट लिखकर खोले कई राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 21 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए आज एक महीना हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक फिल्म ने ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। कबीर सिंह के एक महीना पूरा होने पर फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म कबीर सिंह का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि वह फिल्म कबीर सिंह के प्रीति वाले किरदार से बहुत अलग हैं। प्रीति का किरदार बहुत शर्मीला है। साथ ही कियारा आडवाणी ने अपनी पोस्ट में प्रीति के किरदार की जमकर तारीफ की है। कियारा ने प्रीति के किरदार के अनुभव को भी साझा किया है।
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कियारा आडवाणी ने अपनी पोस्ट में शाहिद कपूर और डायरेक्टर संदीप वांगा सहित पूरी स्टार कास्ट की तारीफ की। उन्होंने लिखा- मेरे को-स्टार शाहिद कपूर विश्वासपात्र और अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने एक सफर की तरह इस कहानी को पूरा किया और इसे वास्तविक और विश्वसनीय बनाया। मैं पहले से ही उनके पागलपन को याद करती हूं। संदीप सर का कहानी को पर्दे पर उतारा एक विश्वासपूर्ण था।
Kiara Advani and Vijay Deverakonda
- फोटो : instagram
संदीप वांगा की तारीफ करते हुए कियारा आडवाणी आगे कहती हैं- 'फिल्मों के लिए उनकी दीवानगी, और ईमानदारी ने हमें ऐसे किरदारों को निभाने का मौका दिया, जो अपूर्ण और इतने वास्तविक थे कि आप खुद को उनसे महसूस किए बिना रोक नहीं पाएंगे। इसके अलावा कियारा आडवाणी ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स, म्यूजिक डायरेक्टर्स और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी के साथ कबीर सिंह इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने यह पड़ाव रिलीज के 22वें दिन ही पा लेने का भी रिकॉर्ड बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।