पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि किम शर्मा और 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से फैंस काफी उदास हो गए थे। हालांकि सामने आई ताजा तस्वीरों को देखकर दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर झूठी लगती है। बीती रात ही दोनों को साथ देखा गया है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा, कुछ इस तरह बढ़ रही नजदीकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर देखकर तो यही लग रहा है कि बॉलीवुड से दूर इन दिनों किम शर्मा अपनी लव लाइफ जमकर एन्जॉय कर रही हैं। शुरुआत में तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर दोनों अपने प्यार का इजहार करते नजर आ चुके हैं। इससे पहले भी इन दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था जहां पर किम हर्षवर्धन के किस करती हुई नजर आई थी। किम की ये फोटो काफी वायरल भी हुई थी।
कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा था - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' वहीं हर्षवर्धन ने भी किम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें वंडर वूमन कहकर बुलाया। इन तस्वीरों के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया था।
Happy Birthday baby🎂❤️. Shine on 🌟
A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं।
Feliz Navidad from me and mine. Have a blessed and joyful day my lovelies 🥰🎅
A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on