{"_id":"60efde058ebc3ebf4950e0df","slug":"kim-sharma-ex-boyfriend-harshvardhan-rane-reacts-to-her-and-leander-paes-dating-rumour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: किम और लिएंडर के अफेयर की खबर पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अगर ये सच है तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: किम और लिएंडर के अफेयर की खबर पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अगर ये सच है तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की फिल्मों में जितनी प्रेम कहानियां पर्दे पर दिखाई जाती है उससे ज्यादा प्रेम कहानियां तो पर्दे के पीछे देखने-सुनने को मिल जाती हैं। किस स्टार का दिल किसके लिए धड़क रहा है और कौन से दो दिल चोरी छिपे मिल रहे हैं ये बातें जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। कभी कोई कपल अपना रिश्ता मीडिया के सामने स्वीकार कर लेता है तो कई बार बिना कुछ कहे तस्वीरें ही सबकुछ बयां कर जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है।
किम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन ने दी प्रतिक्रिया
किम ने बॉलीवुड में कई फिल्में की जिनमे कुछ फिल्में हिट भी रहीं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में एक सफल हीरोइन का तमगा नहीं मिल पाया। हालांकि किम अपने अफेयर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। उन दिनों किम का नाम टेनिस दुनिया के सुपर स्टार लिएंडर पेस से जोड़ा जा रहा है। दरअसल किम और लिएंडर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब उनके अफेयर की खबरें उड़ते उड़ते किम के पूर्व प्रेमी अभिनेता हर्षवर्धन राणे के कान तक भी पहुंच गई हैं। उन्होंने किम और लिएंडर की अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
किम शर्मा और लिएंडर पेस ने अभी तक अपना रिश्ता आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए किम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये ज्यादा अच्छा होगा कि इस बात की पुष्टि वो दोनों ही करें लेकिन अगर ऐसा है तो मेरे ख्याल से वो टाउन के सबसे हॉटेस्ट कपल में से एक हैं'।
3 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि किम का नाम किसी वक्त हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों का रिलेशनशिप काफी अच्छा था और फैंस को उनकी जोड़ी भी पसंद थी, लेकिन किस वजह से दोनों अलग हो गए। उनके ब्रेकअप की वजह का आज तक खुलासा नहीं हुआ। हालांकि हर्षवर्धन की बातों को सुनकर तो ये मान सकते हैं कि दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म किया होगा और एक दूसरे के प्रति उनके मन में आज भी इज्जत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लिएंडर पेस, किम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लिएंडर पेस और किम शर्मा इस वक्त गोवा में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। गोवा से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों के अंदाज को देखकर साफ लग रहा है कि दोनों इस रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल कर सकते हैं। वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
किम शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें किम शर्मा की तो वो अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।इसके बाद उनकी जिंदगी में हर्षवर्धन राणे आए लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। वहीं अब किम लिएंडर संग काफी खुश नजर आ रही हैं। देखना होगा कि ये कपल कब अपना रिश्ता ऑफिशियल करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।