सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों के बाद इस एक्ट्रेस ने राजनीति में जमाई धाक, खेल के मैदान में भी बिखेर चुकी हैं 'किरण'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 14 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
kirron kher birthday special here some unknown facts
kirron kher - फोटो : social media

थिएटर से अभिनय की शुरुआत कर फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री किरण खेर बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। किरण ने खेल, अभिनय और राजनीति सभी क्षेत्रों में हाथ आजमाया और सफल रहीं। कुछ रोचक जानकारियां उनके जन्मदिन पर।

Trending Videos
kirron kher birthday special here some unknown facts
kirron kher, anupam kher - फोटो : file photo

कर्नल की बेटी 
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ। किरण के पिता ठाकर सिंह संधू भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात थे। किरण के जन्म के बाद ही इनका पूरा परिवार पंजाब से चंड़ीगढ़ चला गया और चंड़ीगढ़ में ही किरण की परवरिश हुई। किरण ने 1973 में पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में स्नातक किया है। किरण की बहन कंवल ठक्कर कौर मशहूर बैंडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। किरण के भाई अमरदीप का 2003 के एक हादसे में निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kirron kher birthday special here some unknown facts
kirron kher, anupam kher - फोटो : file photo

पहली शादी
स्नातक की डिग्री लेने के बाद 1979 में किरण की शादी उद्योगपति गौतम बैरी से हो गई। 31 अक्टूबर 1981 को इनका बेटा सिकंदर पैदा हुआ। वैचारिक मतभेदों के कारण शादी के कुछ दिनों बाद ही किरण को लगा कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा। 1980 में हिंदी सिनेमा में पैर जमाने के लिए किरण मुंबई चली आई। किरण और अनुपम खेर की दोस्ती संघर्ष के दिनों में ही हुई। नादिरा बब्बर के नाटक 'चांदपुरी की चंपाबाई' के दौरान किरण और अनुपम के बीच नजदीकियां बढ़ी और 1985 में दोनों ने शादी कर ली। 

kirron kher birthday special here some unknown facts
kirron kher - फोटो : file photo

बैडमिंटन खिलाड़ी
किरण खेर एक कुशल और बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की बैटमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। बड़ी बहन कंवल ठक्कर कौर उस दौर की स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी हुआ करती थीं तो उनको देखते देखते किरण के भी मन में बैटमिंटन के प्रति लगाव पैदा हुआ और किरण भी एक राष्ट्रीय स्तर की बैटमिंटन खिलाड़ी बन गईं। किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बैटमिंटन खेला है।

विज्ञापन
kirron kher birthday special here some unknown facts
kirron kher - फोटो : file photo

फिल्मी सफर
किरण ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत 1973 में बनी पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से किया था। 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम में किरण ने अमरीश पुरी के साथ सरदारी बेगम के किरदार में शानदार अभिनय किया। इसके लिए किरण को स्पेशल जूरी के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद किरण ने 2002 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म देवदास में सुमित्रा चक्रवर्ती की भूमिका निभाकर खुद को कमर्शियल सिनेमा में भी स्थापित कर दिया। रितुपर्णो घोष के निर्देशन में बनी बंगाली फिल्म बैरीवीली में उम्दा अभिनय के लिए किरण को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed