{"_id":"5d0328e98ebc3e6da372a010","slug":"disha-patani-and-tiger-shroff-birthday-dinner-and-celebrate-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देर रात दिशा और टाइगर को एक साथ देखते ही फैंस ने घेरा, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देर रात दिशा और टाइगर को एक साथ देखते ही फैंस ने घेरा, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger shorff and disha patani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा पाटनी और टाइगर एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। 13 जून को दिशा पाटनी का जन्मदिन था ऐसे में भला टाइगर इस मौके को खास बनाने में कैसे पीछे छूट जाते।
2 of 5
tiger shorff and disha patani
- फोटो : social media
जन्मदिन के मौके पर दिशा जल्दी ही काम से फ्री हो गईं और शाम को टाइगर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। दिशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बर्थडे पर अटेंशन पाना पसंद नहीं है इसलिए वो चुपचाप टाइगर के साथ डिनर पर निकल आईं।
3 of 5
disha patani
- फोटो : social media
डिनर के बाद दिशा और टाइगर को बाहर निकलते हुए देखा गया, जहां उनके फैंस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। दोनों ने अपने फैंस को निराश भी नहीं किया। उन्होंने फैंस के साथ हाथ मिलाया तो कुछ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दिशा को अपने बीच पाकर उनके फैंस बेहद खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani
- फोटो : social media
दोनों के लुक्स की बात करें तो टाइगर ने ब्लैक कैजुअल पहना था तो वहीं दिशा पाटनी ने एनिमल प्रिंट क्रॉप टॉप कैरी किया। साथ ही रिप्ड जींस और बूट्स उनके लुक्स को कंप्लीट कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इस वक्त फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। 13 जून को जन्मीं दिशा पाटनी ने अपना करियर तेलुगू फिल्म लोफर से शुरू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से एंट्री की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।