सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म के हिट होने से सलमान खान बेहद खुश हैं । हाल ही में सलमान खान ने बताया कि एक एक्ट्रेस के सामने वो फूट-फूटकर रोए थे । सलमान खान ने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया है । जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस और क्या है पूरा मामला...
2 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
दरअसल, सलमान खान अपनी फिल्म की एक्ट्रेस तब्बू के सामने बहुत रोए थे । सलमान ने बताया, 'भारत में एक बहुत ही इमोशनल सीन था जो मैं तब्बू के साथ कर रहा था । इस दौरान मैं बिना ग्लिसरीन के ही रोने लगा ।' रोते हुए उन्होंने एक डायलॉग भी बोला था- कोई भी चीजें ठीक की जा सकती हैं बातचीत से...'
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
इसके अलावा सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि आजतक जितने भी लोगों के साथ मैंने काम किया है उनमें से सुनील ग्रोवर सबसे ज्यादा टैलेंटेड हैं । जब वो कैरेक्टर में होते हैं तो कोई मिमिक्री नहीं करते, कोई कॉमेडी नहीं करते, वो बहुत सीरियस रहते हैं और फिर भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं ।'
4 of 5
salman khan,katrina kaif, bharat
- फोटो : अमर उजाला
भारत की सफलता के बारे में सलमान ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि भारत बहुत अच्छा कर रही है । सभी के काम की तारीफ हो रही है । मैंने इतना प्रमोशन तो फिल्म रिलीज होने से पहले भी नहीं किया था जितना अब कर रहा हूं । जो लोग मेरी फिल्म को पसंद कर रहे हैं उन्हें मैं दिल से धन्यवाद देता हूं ।'
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
'भारत' के कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में 150 करोड़ रुपए कमा चुकी है । यह कोरियन फिल्म Ode To My Father की आधिकारिक रीमेक थी । फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है । सलमान और कटरीना के अलावा दर्शकों ने जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और आसिफ शेख के काम को पसंद किया है ।