सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pak Movies: इन बॉलीवुड सितारों ने पाकिस्तान में बजाया अपने अभिनय का डंका, कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Feb 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Johnny Lever Om Puri these bollywood stars worked in Pakistani Movies
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने पाक फिल्म में किया काम - फोटो : Social Media

कला किसी सरहद की मोहताज नहीं है। हमने देखा है कि पाकिस्तान से आकर कई कलाकारों ने बॉलीवुड में काम किया है। इनमें माहिरा खान, आतिफ असलम, अली फजल जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल हैं लेकिन आपको पता है कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी पाकिस्तान की फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। चलिए जानते हैं किन कलाकारों ने पाकिस्तान में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 


 
Trending Videos
Kirron Kher Johnny Lever Om Puri these bollywood stars worked in Pakistani Movies
नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी - फोटो : Social Media
ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह

अभिनेता ओम पुरी ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया था। पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने को लेकर ओम पुरी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'एक्टर इन लॉ' में काम किया था। वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने उम्दा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनके अभिनय की प्रशंसा विदेशों तक होती है। नसीरुद्दीन शाह ने भी पाक फिल्म 'खुदा के लिए' की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher Johnny Lever Om Puri these bollywood stars worked in Pakistani Movies
किरण खेर, विनोद खन्ना - फोटो : Social Media
किरण खेर और विनोद खन्ना

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ने पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए किरण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं इसके लिए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। दूसरी ओर अपने जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना ने पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर: द लेजेंड कंटीन्यूज' में मुख्य किरदार निभाया था। ये फिल्म हृदय शेट्टी ने निर्देशित की थी।



 
Kirron Kher Johnny Lever Om Puri these bollywood stars worked in Pakistani Movies
जॉनी लीवर और गुलशन ग्रोवर - फोटो : Social Media
जॉनी लीवर और गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड में अपने कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले जॉनी लीवर कई पाकिस्तानी फिल्म में काम कर चुके हैं। जिनमें 'लव में गम' में फिल्म प्रमुख है। बॉलीवुड में बैड ब्वॉय के नाम से मशहूर रह चुके गुलशन ग्रोवर ने फिल्म 'विरसा' में काम किया था। 2010 में यह फिल्म बनी थी। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। 

विज्ञापन
Kirron Kher Johnny Lever Om Puri these bollywood stars worked in Pakistani Movies
आर्य बब्बर, नेहा धूपिया - फोटो : Social Media
नेहा धूपिया और आर्य बब्बर

नेहा धूपिया ने भी पाक फिल्म 'कभी प्यार ना करना' में आइटम सॉन्ग से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जारा शेख और वीना मलिक मुख्य किरदार में था। नेहा धूपिया ने भी पाक फिल्म 'कभी प्यार ना करना' में आइटम सॉन्ग से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जारा शेख और वीना मलिक मुख्य किरदार में थें। राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने भी एक पाकिस्तानी फिल्म 'विरसा' में भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed