सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: ससुराल में छुट्टी बिताते नजर आए रणवीर सिंह, शेयर की पत्नी दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Feb 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh shares pictures from in laws house in Bengaluru shares Deepika Padukone baby picture
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां लगातार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर रणवीर ने अपने ससुराल की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें वो दीपिका के माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रणवीर ने जो वीडियो शेयर किया है, वो एक बूमरैंग है। वीडियो में एक टेबल दिख रहा है। जिसपर ब्लू कटोरे में स्वीट डिश रखी दिख रही है। कैप्शन में उन्होंने संडे के साथ बंगलुरु का भी जिक्र किया है। 



 
Trending Videos
Ranveer Singh shares pictures from in laws house in Bengaluru shares Deepika Padukone baby picture
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर ने दीपिका की बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दीपिका पिंक टॉप में एक ट्राइ साइकिल पर बैठी हैं। इस तस्वीर में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। रणवीर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी 2012 में फिल्म रामलीला से शुरू हुई थी। उसके बाद स्वभाव से शांत दीपिका और चुलबुले रणवीर ने शादी कर ली। दोनों ने शादी के लिए इटली को चुना। उसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के लिए भारत में पार्टी भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh shares pictures from in laws house in Bengaluru shares Deepika Padukone baby picture
रणवीर सिंह ने दीपिका की फिल्म गहराइया पर अपना रिएक्शन दिया है - फोटो : social media

इससे पहले रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में शॉपिंग से लेकर खाने-पीने तक की तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई फूडी रणवीर का हाल देख हैरान हो गया था। रणवीर ने स्टोरी का कैप्शन भी हटकर दिया है। पहली तस्वीर में रणवीर एक रेस्तरां के बाहर खड़े हैं। दूसरी में वह खाते नजर आ रहे हैं। फिर उन्होंने हनी, बटर और टोस्ट के साथ कई डिश की तस्वीर साझा की है। इतना खाने के बाद एक्टर का क्या हाल हुआ है, उसे भी उन्होंने मजेदार तरीके से बताया है। रणवीर ने सोफे पर लेटे अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसपर उन्होंने लिखा है 'फूड कोमा'।

Ranveer Singh shares pictures from in laws house in Bengaluru shares Deepika Padukone baby picture
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। उनका जन्म 6 जुलाई को 1985 को हुआ था। रणवीर ग्रेजुएशन के बाद ही फिल्मों में करियर बनाने चले आए। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म को आलोचकों ने भी सराहा था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला। 
विज्ञापन
Ranveer Singh shares pictures from in laws house in Bengaluru shares Deepika Padukone baby picture
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पद्मावत जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणवीर संजय लीला भंसाली के एहसानमंद हैं। संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर रणवीर ने कहा कि भंसाली सर ने मेरा करियर बनाने में मेरी मदद की है। उन्होंने मुझे तोड़ा और राख में बदल दिया। जिससे मैं आर्टिस्ट के तौर पर फिर से खुद को गढ़ सकूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed