{"_id":"5b63fe004f1c1b07788b767b","slug":"kishore-kumar-birthday-special-know-his-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की चकाचौंध में भी अकेला महसूस करते थे किशोर कुमार, मौत से पहले ही हो गया था अंदेशा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई की चकाचौंध में भी अकेला महसूस करते थे किशोर कुमार, मौत से पहले ही हो गया था अंदेशा
Fri, 03 Aug 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
किशोर कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किशोर कुमार एक ऐसे कलाकार थे जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वो ना केवल गायकी और अदाकारी के बादशाह थे बल्कि संगीतकार, लेखक, निर्माता और बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था।
2 of 6
किशोर कुमार
किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था कि वो अपने बड़े भाई अशोक कुमार से ज्यादा पैसे कमाना चाहते थे, साथ ही केएल सहगल जैसा गाना चाहते थे। किशोर चार भाईयों अशोक कुमार, सती देवी, अनूप कुमार में सबसे छोटे थे।
3 of 6
किशोर कुमार
किशोर कुमार 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर थे। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक के बड़े-बड़े कलाकारों को अपनी आवाज दी। माना जाता है राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर कुमार की आवाज का बड़ा योगदान है। किशोर कुमार ने राजेश खन्ना की 91 फिल्मों में अपनी आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
किशोर कुमार
किशोर कुमार भले ही मुंबई में रहते थे लेकिन उनका मन हमेशा अपने जन्म स्थान खंडवा में रमा रहा। किशोर कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'कौन मूर्ख इस शहर में रहना चाहता है। यहां हर कोई दूसरे का इस्तेमाल करना चाहता है। कोई दोस्त नहीं है। किसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। मैं इन सबसे दूर चला जाऊंगा। अपने शहर खंडवा में। इस बदसूरत शहर में भला कौन रहे।' किशोर कुमार की बातों से ही बता चलता था कि वो इतनी शोहरत और कामयाबी के बावजूद कभी मुंबई को अपना शहर नहीं मान सके।
विज्ञापन
5 of 6
किशोर कुमार
साल 1986 में किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में गाना कम कर दिया और खंडवा लौट जाना चाहते थे लेकिन अपने आखिरी वक्त में वो वहां नहीं जा पाए। 13 अक्टूबर 1987 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। कहते हैं मौत से पहले उन्हें आभास हो गया था कि जल्दी ही वो दुनिया को अलविदा कहने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।